

मोहनलाल, प्रियामणि स्टारर फिल्म 'नेरू' आज 23 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। यह मलयालम कोर्टरूम ड्रामा है, जिसे जीतू जोसेफ ने निर्देशित किया है।
Image Source : Designरवीना टंडन की वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' 26 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। यह रिवेंड ड्रामा है, जिसमें रवीना गुजरे जमाने की हीरोइन और एक अल्ट्रा रिच बिजनेसमैन की पत्नी बनी हैं।
Image Source : Designबॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' नेटफ्लिक्स पर 26 जनवरी को दहाड़ने आ रही है।
Image Source : Designभारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' 26 जनवरी को जी5 पर रिलीज होने वाली है।
Image Source : Designअखिल अक्किनेनी, ममूर्ति, डिनो मोरिया और साक्षी वैद्य स्टारर फिल्म 'एजेंट' 26 जनवरी को सोनी लिव पर रिलीज होगी। यह तेलुगु थ्रिलर फिल्म है, जो हिंदी में भी स्ट्रीम की जाएगी।
Image Source : Designअंग्रेजी ड्रामा सीरीज 'एक्सपैट्स' प्राइम वीडियो पर 26 जनवरी को हिंदी में भी स्ट्रीम होगी, जिसमें निकोल किडमैन, जी-यंग यू, जैक ह्यूसटन और सरायू ब्लू जैसै स्टार्स नजर आएंगे।
Image Source : Designसाउथ कोरियन डिस्टोपियन थ्रिलर फिल्म 'बैडलैंड हंटर्स' भी 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
Image Source : Designवहीं खबरों की माने तो मोस्ट अवेडेट सीरीज पंचायत का तीसरा सीजन प्राइम वीडियो पर 26 जनवरी को रिलीज हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।
Image Source : DesignNext : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में इन सेलेब्स से मिले बिहार के फेमस नेता, कंगना के रह चुके हैं हीरो