

बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मंगलवार को अपने घर पर दीवाली पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के चर्चित सितारे सज-धजकर पहुंचे। चलिए देखते हैं कौन क्या पहनकर पहुंचा।
Image Source : instagramएवरग्रीन अभिनेत्री रेखा ने भी मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में शिरकत की। रेखा नारंगी रंग की कांजीवरम साड़ी पहनकर इस इवेंट में पहुंचीं और सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Image Source : instagramअनन्या पांडे व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनकर मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में पहुंचीं। उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक को एक स्टेटमेंट नेकलेस और मांग टीका के साथ कम्प्लीट किया।
Image Source : instagramसुहाना खान भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं। इवेंट में शाहरुख खान की लाडली आकर्षक लाल साड़ी में नजर आईं, जिसे उन्होंने स्ट्रैपलेस, कॉरसेट ब्लाउज के साथ पेयर किया था।
Image Source : instagramखुशी कपूर का साड़ी लुक सबसे जुदा रहा। अभिनेत्री ने ब्लैक साड़ी पहन मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में शिरकत की।
Image Source : instagramजाह्नवी कपूर अपने बोल्ड फैशन के लिए जानी जाती हैं। वह ब्लू मैटेलिक साड़ी पहनकर इस दीवाली पार्टी में पहुंचीं। उन्होंने अपने लुक को एक खूबसूरत नेकलेस के साथ कम्प्लीट किया था।
Image Source : instagramआलिया भट्ट चमचमाता पिंक कलर का लहंगा पहनकर मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी की शान बढ़ाती दिखीं। अभिनेत्री इससे पहले अपनी मेहंदी में ये लहंगा पहन चुकी हैं।
Image Source : instagramजेनेलिया डीसूजा गोल्डन येलो कलर का लहंगा पहनकर पहुंचीं, जिस पर उन्होंने पिंक कलर का दुपट्टा लिया था। एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
Image Source : instagramब्लॉकबस्टर गर्ल श्रद्धा कपूर ने भी जबरदस्त लुक में इस दीवाली पार्टी में एंट्री ली। उन्होंने व्हाइट मैटेलिक साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : instagramNext : 51 की उम्र में पहले से भी हसीन हो गई हैं मलाइका अरोड़ा, ये तस्वीरें करा देंगी यकीन