

सीरियल अनुपमा के सेट से रुपाली गांगुली, अलपना बुच और निधि शाह का मराठी लुक सामने आया है जो लोगों के बीच काफी चर्चा में बनी हुई हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
Image Source : Instagramरुपाली गांगुली की तस्वीरें लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। ये शानदार तस्वीरें देख आप भी उनकी खूबसूरती की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
Image Source : Instagramअनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली की तस्वीरों से लोग अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने तारीफ करते हुए कहा कि इतनी उम्र होने के बाद भी उन्होंने खुद को काफी मेनटेन करके रखा है।
Image Source : Instagramअनुपमा अपनी बहू को भी लुक्स में टक्कर देती दिख रही है। अनुपमा अपनी बहूरानी से भी ज्यादा ग्लैमरस लग रही है।
Image Source : Instagramनिधि शाह भी मराठी मुलगी बन छाई हुईं। लोग निधि शाह की भी तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। निधि शाह इन तस्वीरों में भी काफी हसीन लग रही हैं।
Image Source : Instagramअनुपमा और किंजल की तरह बा का भी लुक सामने आया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गणेश उत्सव के मौके पर बा ने भी सब की तरह खूब मस्ती की।
Image Source : Instagramगणेश उत्सव के दौरान किंजल का ये बदला हुआ लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। मॉर्डन लुक में के कारण चर्चा में रहने वाली किंजल का देसी गर्ल लुक काफी वायरल हो रहा है।
Image Source : Instagramअनुपमा गणेश उत्सव के जश्न में व्यस्त चल रही है। इस बार अनुपमा मराठी लुक में गणेश उत्सव सेलीब्रेट करने वाली है।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में रजत की वजह से सई की जान को होगा खतरा, सवी होगी तबाह