

सनी देओल की 'गदर 2', 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' जैसी फिल्मों के कास्टिंग डायरेक्टर रहे पराग मेहता ने शादी रचा ली है।
Image Source : Instagramपराग मेहता ने अपनी वेडिंग शादी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Image Source : Instagramपराग मेहता ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर रूही माने से शादी की है और इंस्टाग्राम पर अपने खुशी के पलों की झलक साझा की है।
Image Source : Instagramवेडिंग फोटोज में जहां पराग व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं वहीं उनकी दुल्हनिया रूही ने लाल रंग का जोड़ा पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Image Source : Instagramउन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा और अपनी खुशी जाहिर की।
Image Source : Instagramफोटोज शेयर करते हुए पराग मेहता ने लिखा- 'सालों का इंतजार और आख़िरकार, आप जो खोजते हैं वह आप तक भी पहुंच जाता है।'
Image Source : Instagramपराग ने आगे लिखा- 'विश्वास, समर्पण और प्यार करें। ये हमारे साथ हुआ और यह आपके लिए भी होगा। वहां हर किसी के लिए कोई न कोई है।'
Image Source : Instagram'हमें प्रोत्साहित करने और हमारे बड़े दिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए हमारे अद्भुत परिवार और दोस्तों को हार्दिक धन्यवाद। आपका प्यार और ऊर्जा हमारे लिए दुनिया है।'
Image Source : InstagramNext : बेहद खास हैं अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की रॉयल शादी की ये सात चीजें