मौत का खेल बना टीआरपी का जरिया, दर्शक हुए बोर, शो बंद करने की उठी मांग

मौत का खेल बना टीआरपी का जरिया, दर्शक हुए बोर, शो बंद करने की उठी मांग

Image Source : X

'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर से जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसके बाद से ये शो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

Image Source : X

'गुम है किसी के प्यार में' हाल ही में 20 साल के लीप के बाद कई नए चेहरे देखने को मिले थे। वहीं नए सीजन को शुरू करने के पहले मेकर्स ने टीआरपी के लिए लीड किरदार के मौत का गेम खेला था।

Image Source : X

अब एक बार फिर लीप आने के एक महीने के अंदर नए किरदार की मौत हो गई है। मेकर्स ने यह कदम पिछले हफ्ते की गिरती टीआरपी को देखते हुए उठाया था।

Image Source : X

इस बार टीआरपी के लिए मेकर्स ने 'गुम है किसी के प्यार में' से तेजस्विनी के पापा मोहित चव्हाण की डेथ का गेम खेला है। वहीं नया धमाका भी किया है।

Image Source : X

मौत के खेल के बीच दो परिवार के बर्बाद होने की कहानी भी दिखाई है, जिससे अपकमिंग एपिसोड की स्टोरी में डबल मसाला जोड़ा जा सकें। अब नए सीजन में भी पुरानी कहानी देखते हुए दर्शक बोर हो रह हैं।

Image Source : X

सोशल मीडिया पर यूजर्स नए चेहरे और किरदारों की खूब तारीफ कर रहे हैं, लेकिन कहानी पसंद नहीं आ रही है। इसलिए वह शो को बंद करने की मांग कर रहे हैं।

Image Source : X

यह पहली बार नहीं है जब किसी टीवी शो को बंद करने की सोशल मीडिया पर मांग की गई है। इसके पहले 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की बोरिंग कहानी को लेकर भी ये विवाद हो चुका है।

Image Source : X

तेजस्विनी के पिता मोहित चव्हाण की मौत के बाद खुलासा होगा कि उसने दो शादी की थी। यह बात जान दोनों परिवार के लोगों के बीच खलबली मच जाएगी।

Image Source : X

'गुम है किसी के प्यार में' अभी तक आपने देखा कि मोहित की मौत हो जाती है और वह आखिरी सांस लेने से पहले नील के हाथ में तेजस्विनी को सौंप जाता है।

Image Source : X

Next : कॉन्सर्ट से पहले खूबसूरत सिंगर ने दिखाई अदाएं, फैन्स ने की तारीफ