

एंटिलिया में ग्रैंड लेवल पर गणपति सेलिब्रेशन के बाद अब मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ लालबाग के राजा के दरबार में पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
Image Source : Designइस दौरान मुकेश अंबानी के साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, मां कोकिलाबेन अंबानी, छोटा बेटा अनंत अंबानी, बेटी ईशा और दोनों बहुएं भी मौजूद थीं।
Image Source : Designभगवान विघ्नहर्ता के दर्शन करने पहुंची अंबानी फैमिली इस दौरान गणपति की भक्ति में लीन दिखे।
Image Source : Designइस दौरान मुकेश अंबानी सफेद रंग के कुर्ते और नेहरू जैकेट में नजर आए, वहीं नीता अंबानी पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं।
Image Source : Designईशा अंबानी और श्लोका अंबानी इस दौरान हरे रंग के प्रिंटेड सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।
Image Source : Designमुकेश अंबानी ने परिवार के साथ लालबाग के राजा के दर्शन करने के साथ-साथ लालबाग के राजा की आरती भी की।
Image Source : Designबता दें कि गणेश चतुर्थी के दिन मुकेश अंबानी ने अपने घर एंटीलिया में धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया था। जिनके दर्शन करने के लिए राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड के भी बड़े-बड़े सितारे पहुंचे थे।
Image Source : Designवहीं बीते दिन अंबानी फैमिली ने काफी जोरदार तरीके से बप्पा को विदा किया।
Image Source : Designबप्पा की बिदाई मे भी राधिका मर्चेंट ढोल पर थिरकती हुई भी नजर आई थीं।
Image Source : DesignNext : लाल बाग के राजा के दरबार में लगा सेलेब्स का तांता, डेजी शाह से लेकर पूजा हेगड़े तक ने लिया आशीर्वाद