

'गुम है किसी के प्यार में' हाल ही में लीप आया है। इससे पहले भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज लीड रोल में थे। उनके बाहर होने के बाद, दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने शो के नए लीड पेश किए।
Image Source : Xवैभवी हंकारे, परम सिंह और सनम जौहर अब इस शो में लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसकी कहानी तेजस्विनी, नील और ऋतुराज के इर्द-गिर्द घूम रही है और लोगों को ये ट्रैक भी पसंद आ रहा है।
Image Source : Xहालांकि, टीआरपी में 'गुम है किसी के प्यार में' कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अब तेजस्विनी-नील की शादी को लेकर जबरदस्त हंगामा हो रहा है।
Image Source : Instagramरेटिंग्स वापस पाने के लिए मेकर्स कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न ला रहे हैं। हालांकि, अभी तक कुछ भी काम नहीं आया है। अभी हमने देखा है कि कैसे तेजस्विनी की शादी नील से होती है और उसे वह न चाहते हुए भी उससे शादी करती है।
Image Source : Instagramहालांकि, शादी के बाद उसे पता चलता है कि ऋतुराज, जिससे वह बहुत प्यार करती थी वो नील का भाई है। वह चौंक जाती है और ऋतुराज तके लिए बुरा महसूस करती है। यहां तक कि नील की मां भी तेजस्विनी से नफरत करती है और एक्ट्रेस चम्मच से प्लेट पीटना शुरू कर देती है।
Image Source : Xसोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी यही हुआ था। अभिरा और अरमान की शादी के बाद, हमने देखा कि कैसे विद्या ने भी चम्मच से प्लेट को बजाया था।
Image Source : Instagramअब लोग मेकर्स को सोशल मीडिया पर इस सीन को कॉपी करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें कुछ नया दिखाने की मांग कर रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : 'भल्लालदेव' को भा गई अक्षय कुमार की केसरी-2, जमकर की तारीफ