

रंग, रूप, शरीर, अंग्रेजी, बैकग्राउंड हर पहलु पर ध्यान देना पड़ता है, जिसे आपको काम मिल सके। कई बार तो सालों मुंबई में स्ट्रग्ल करने के बाद जब एक्टिंग में काम नहीं मिलता तो लोग वापस लौट आते हैं।
Image Source : Instagramछोटे पर्दे पर आने वाला शो 'गुम है किसी के प्यार में' पिछले 5 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस शो से कई गुमनाम एक्ट्रेस को पहचान मिली।
Image Source : Instagramआज हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि आयशा सिंह हैं, जिन्हें सिर्फ उनके रंग की वजह से रिजेक्शन मिला।
Image Source : Instagramस्ट्रग्ल के दिनों में मशहूर टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह के साथ भी यही हुआ था। 'गुम हैं किसी के प्यार में' से पॉपुलर हुईं आयशा ने निराश होकर एक वक्त मुंबई छोड़ने का प्लान भी बना लिया था।
Image Source : Instagramआयशा ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें उनके रंग की वजह से कई बार रिजेक्ट किया गया था। आयशा ने कहा, 'मेरा फर्स्ट रिजेक्शन जो था... वह एक बड़े प्रोडेक्शन हाउस से मिला था।'
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने आगे बताया, 'मुझे कुछ लोगों ने देखकर बोला था, आप सुंदर नहीं हो और खूब मेकअप करो बेटा... फिर हम बात करेंगे।' ये सुन मुझे बहुत बुरा लगा था।'
Image Source : Instagramइस शो की पहली जेनरेशन की कहानी में आयशा सिंह ने सई का लीड रोल निभाया था। वो नील भट्ट के अपोजिट रोल में थीं।
Image Source : Instagramसई के रोल में उन्हें बहुत पसंद किया गया था। वो रातोंरात फेमस हो गईं और आज उनसे सोशल मीडिया पर मिलियन में फॉलोअर्स हैं।
Image Source : InstagramNext : शालिनी पासी का बॉलीवुड से पुराना है नाता, शाहरुख खान की रह चुकी हैं पड़ोसी