

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए एंट्री करने वाले नए चेहरों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ा है। उन्हें रंग, रूप, शरीर और अंग्रेजी भाषा न आने पर कई तरह के ताने मिलते हैं।
Image Source : Instagramवहीं इन में से कुछ स्टार बन जाते हैं तो कुछ हिम्मत हार जाते हैं। ऐसी ही टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आयशा सिंह जिन्हें शुरूआत में अपने लुक को लेकर खूब रिजेक्शन मिला है।
Image Source : Instagramअपने स्ट्रग्ल के दिनों में मशहूर एक्ट्रेस आयशा सिंह के साथ भी यही हुआ था। 'गुम हैं किसी के प्यार में' टीवी सीरियल से पॉपुलर हुईं आयशा एक वक्त मुंबई छोड़ने का प्लान भी बना चुकी थीं।
Image Source : Instagramलॉ की पढ़ाई करने वाली आयशा मुंबई में बहुत बुरे दौर से गुजर चुकी हैं। काफी स्ट्रगल करने के बाद उन्हें सीरियल में काम मिला। आयशा ने ईटाइम्स टीवी से बातचीत में बताया था कि स्कूल के दिनों से ही वो एक्टिंग करने की कोशिश करती थीं।
Image Source : Instagramअपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए आयशा ने कहा, 'मुझे कुछ कमर्शियल मिल गए थे, लेकिन मुझे जो करना था उसके लिए काफी इंतजार करना पड़ा था। इंडस्ट्री में नए लोगों को ऑडिशंस के बारे में पता नहीं चल पाता है।'
Image Source : Instagramआगे कहा कि, 'मुझे पहला शो 'दिल्ली अरमानों की' मिल गया था और उसके बाद दूसरा शो भी जल्दी मिल गया था। गुम हैं किसी के प्यार में मिलने के पहले हिम्मत हार गई थीं। मैं सबकुछ छोड़ घर जाना चाहती थी।'
Image Source : Instagramआयशा सिंह ने अपने रिजेक्शन के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे फर्स्ट टाइम एक बड़े प्रोडेक्शन हाउस ने रिजेक्ट किया था। उन्होंने मुझे देखकर बोला था आप सुंदर नहीं हो और खूब मेकअप करो बेटा... फिर हम बात करेंगे।'
Image Source : Instagramआयशा सिंह जल्द ही नए रोमांटिक टीवी शो में नजर आने वाली हैं।
Image Source : InstagramNext : 48 साल की उम्र में खूबसूरती की क्वीन हैं मल्लिका शेरावत, आज भी लाखों दिलों पर करती हैं राज