

'गुम है किसी के प्यार में' का लेटेस्ट एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है। शो में दिखाया जा रहा है कि सवी अब फैसला करेगी कि सई, रजत या आशका किसके पास रहेगी। वहीं अपकमिंग एपिसोड में नया ड्रामा देखने को मिलने वाला है।
Image Source : Xवहीं अपनी बेटी सई के लिए रजत और आशका, सवी का दिल जीतना चाहते हैं। आशका, अर्श की जीत की वजह से सई की कस्टडी चाहती है। वहीं शो में नए विलेन की एंट्री होने वाली है।
Image Source : Xइस नई एंट्री से सवी और रजत की जिंदगी में कई तरह की उथल-पुथल देखने को मिलने वाली है। इतना ही नहीं शो में इस नए विलेन ने आते ही धमाका कर दिया है।
Image Source : Xवहीं, विलेन बने अर्श गुजराल का रोल शो में अंकित अरोड़ा निभा रहे हैं। उसने रजत की पत्नी को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और इस वजह से आशका, रजत को छोड़कर उसके पास आ गई।
Image Source : Xशो के ट्रैक की बात करें तो राजू चाहता है कि सवी और रजत की शादी हो जाए। राजू ने ये प्रस्ताव शांतनु के पास रखा है और इस बात से सवी अनजान है।
Image Source : Xदूसरी तरफ स्कूल में भाग्यश्री, आशका को स्केल से मारने दौड़ती है और सवी को चोट लग जाती है। रजत वहां आ जाता है और सवी को संभालता है।
Image Source : Xरजत सवी की चोट पर मरहम लगाने की कोशिश करेगा, लेकिन सवी रजत से दूरी बनाएगी और मरहम करवाने के लिए नखरा करेगी। रजत जबरदस्ती सवी के हाथ पर पट्टी करेगा।
Image Source : Xसई को पाने के लिए रजत और सवी हर वो चीज करेंगे। वही रजत और सवी शादी करने के लिए कोर्ट जाएंगे, लेकिन वहां मौजूद इंसान उन्हें मना कर देंगे।
Image Source : XNext : दयाबेन के ये डायलॉग्स जो चढ़ गए थे सभी की जुबां पर, सुनते ही बजने लगती थीं तालियां