

टीवी जगत में अपनी खास पहचान बनाने के लिए स्टार्स को सालों कड़ी मेहनत करनी पड़ती है तब जाकर कहीं उन्हें किसी शो में लीड रोल में काम मिलता है।
Image Source : Instagramआज हम एक ऐसे टीवी एक्टर की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर कॉमेडियन की। बाद में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया।
Image Source : Instagramहम बात कर रहे हैं 'गुम है किसी के प्यार में' रजत ठक्कर की भूमिका निभाने वाले हितेश भारद्वाज की जिन्होंने अपने हर छोटे-बड़े किरदार से लोगों का दिल जीता है।
Image Source : Instagramहितेश भारद्वाज हिट शो 'गुम है किसी के प्यार में' में रजत ठक्कर की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हो गए। शो में उनके किरदार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हितेश ने इस शो के ऑडिशन से पहले एक दूसरे हिट शो के लिए ऑडिशन दिया था?
Image Source : Instagramहाल ही में टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में हितेश ने 'उड़ने की आशा' में कंवर ढिल्लों के किरदार सचिन के लिए ऑडिशन देने के बारे में बात की। साथ ही नया खुलासा भी किया है।
Image Source : Instagramहितेश भारद्वाज ने खुलासा करते हुए कंवर ढिल्लों की तारीफ भी की। इसके अलावा, उन्होंने 'उड़न की आशा' के लिए ऑडिशन देने का खुलासा करते हुए बताया, 'मैंने सचिन के किरदार के लिए भी ऑडिशन दिया था। मैंने राहुल सर से मुलाकात की थी। मुझे यह रोल बहुत पसंद आया। मैंने ऑडिशन देने के लिए एक ऑटो ड्राइवर से शर्ट भी उधार ली थी।'
Image Source : Instagramहितेश ने आगे बताया कि कुछ चीजें ठीक नहीं होती है अगर वो आपके किस्मत में ना हो। रजत ने बताया कि उन्हें 'उड़न की आशा' के लिए ऑडिशन देने के दो महीने बाद 'गुम है किसी के प्यार में' रजत का रोल मिला।
Image Source : Instagramहितेश भारद्वाज ने 'गुम है किसी के प्यार में' के बारे में अपने काम को लेकर बात करते हुए कहा, 'भाविका शर्मा और बाकी लोगों के साथ इस शो में काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा।'
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया। शो में लीप आने के बाद शो में उनका ट्रैक समाप्त हो गया। अब नए चेहरों के साथ कहानी आगे बढ़ाई जा रही है।
Image Source : InstagramNext : नीतू कपूर को याद आई 49 साल पुरानी फिल्म, पति थे हीरो