

'गुम है किसी के प्यार में' सवी का किरदार निभा रही भाविका शर्मा के हाथ में जैकपॉट लग गया है। उनका लग्जरी कार खरीदने का ड्रीम पूरा कर लिया है।
Image Source : Instagramजहां शो में सवी की जिंदगी में आए दिन जबरदस्त तमाशा देखने को मिल रहा है। वहीं एक्ट्रेस की रियल लाइफ में इन दिनों बहुत कुछ अच्छा हो रहा है।
Image Source : Instagramटीवी एक्ट्रेस भाविका शर्मा ने अपने सपनों की कार BMW खरीदी है और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' की सवी उर्फ भाविका की लग्जरी कार की कीमत 72 लाख से 75 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है।
Image Source : Instagramटीवी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल भाविका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो और तस्वीरें शेयर करके अपनी नई कार को दिखाया है और उसके साथ पोज भी दिया है।
Image Source : InstagramBMW के साथ पोज देते हुए भाविका शर्मा पिंक कलर के आउटफिट में बेहद सुंदर लग ही रही हैं। मगर उनकी नीली कलर की चमचमाती लग्जरी कार ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Image Source : Instagramभाविका शर्मा ने ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आखिरकार, मेरी नई कार आ गई! सपने सच होते हैं।' भाविका की ऑन-स्क्रीन बेटी सई का किरदार निभाने वाली अमायरा ने भी लिखा, 'बधाई हो परी मम्मा।
Image Source : Instagramटीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस भाविका शर्मा ने 'जीजी मां', 'मैडम सर' जैसे शोज में दमदार अभिनय कर चुकी हैं और इन दिनों वह 'गुम है किसी के प्यार में' नजर आ रही हैं।
Image Source : InstagramNext : 'रामायण' एक्ट्रेस की बहन का प्री-वेडिंग में जलवा, गुलाबी साड़ी और काला चश्मा में दिखा स्वैग