

स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शोज में से एक है। इसके सभी किरदार आज ऑडियंस के दिल में राज करते हैं।
Image Source : Instagramइसमें लोगों को सई, पाखी और विराट की कहानी खूब पसंद आई थी। कुछ दिन पहले नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के अलग होने की खबर आई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी सफाई दी।
Image Source : Instagramऐश्वर्या शर्मा ने कहा, 'हम शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। सिर्फ इसलिए कि हम लगातार तस्वीरें पोस्ट नहीं कर रहे हैं या साथ नहीं दिख रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हमारे बीच कोई प्रॉब्लम है।'
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' से पत्रलेखा (पाखी) के किरदार से पॉपुलर हुई ऐश्वर्या शर्मा 3 साल से टीवी स्क्रीन से दूरी बनाए हुए हैं।
Image Source : Instagramबिग बॉग और रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुकी ऐश्वर्या शर्मा 'गुम है किसी के प्यार में' को अलविदा कहने के बाद से किसी भी शो में नजर नहीं आईं।
Image Source : Instagramऐश्वर्या शर्मा एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि मॉडल भी है, जिन्हें वेब सीरीज 'माधुरी टॉकीज' में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।
Image Source : Instagramटीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लिया हुआ है और किसी अच्छे प्रोजेक्ट के ऑफर का इंतजार कर रही हैं।
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' को अलविदा कहने के बाद से ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह इन दिनों ऐड शूट में बिजी हैं।
Image Source : Instagramपर्सनल लाइफ की बात करें तो ऐश्वर्या शर्मा ने रियल लाइफ में शो के विराट उर्फ नील भट्ट से शादी की है। दोनों ने एक साल की डेटिंग के बाद 2021 में शादी की थी।
Image Source : InstagramNext : सज-धजकर जलपरी की तरह तैयार हुईं शालिनी पासी, कान्स में दिखाई अदा