

टीवी के पॉपुलर कपल में से एक ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों ही अपनी मैरिड लाइफ को खूब एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दोनों ऑन स्क्रीन भाभी-देवर का किरदार निभा चुके हैं।
Image Source : Instagramक्या आप जानते हैं कि इन दोनों की लव स्टोरी शूटिंग सेट से शुरू हुई थी। जी हां सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' देवर-भाभी का किरदार निभाने वाले ऐश्वर्या और नील को सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था।
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल के दौरान ही ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात नील से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों दोस्त बने फिर कुछ महीनों तक डेट करने के बाद शादी कर ली। बता दें कि ऐश्वर्या और नील सेट पर भी हमेशा साथ रहते थे।
Image Source : Instagramहालांकि, एक्ट्रेस जब नील से मिली थी उसके कुछ समय पहले ही उन्हें एक रिश्ते में धोखा खा चुकी थी। इसीलिए इसके बाद से ही ऐश्वर्या कभी शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन जब उनकी मुलाकात नील से हुई तो शादी को लेकर उनके विचार बदल गए।
Image Source : Instagramपर्दे पर एक-दूसरे के अपोजिट रोल निभाते हुए रिएलिटी में नील और ऐश्वर्या करीब आ गए, लेकिन शो के सेट पर दोनों ने किसी को अपनी डेटिंग की भनक नहीं लगने दी। बात जब शादी तक पहुंची तो हर कोई इन दोनों की शादी की खबर सुनकर दंग रह गया।
Image Source : Instagramवहीं इसी शो में ऐश्वर्या शर्मा ने पाखी का रोल किया था जहां उसके पहले पति की मौत के बाद उसे अपने देवर विराट से शादी करनी पड़ती है और वह ऑन स्क्रीन देवर-भाभी से पति-पत्नी बन जाते हैं। आज रियल लाइफ में भी दोनों लाइफ पार्टनर हैं।
Image Source : Instagramनील और ऐश्वर्या ने रोका सेरेमनी के 11 महीने बाद ही 30 नवंबर साल 2021 को शादी कर ली थी, लेकिन इन दोनों को शादी करने पर काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। क्योंकि शो में दोनों देवर-भाभी के किरदार में थे।
Image Source : InstagramNext : हिरोशिमा परमाणु हमले पर बनी हैं ये 6 फिल्में, देखकर दहल उठेगा दिल, बताती हैं 'लिटिल बॉय' की पूरी कहानी