

गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज लीप के बाद से लीड रोल में छाए हुए हैं। दर्शकों को भी ये नई जोड़ी पसंद आ रही है।
Image Source : Instagramवहीं इस शो में इन दिनों कई तरह के नाटक देखने को मिल रहे हैं। कभी कोर्ट तो कभी इमोशनल ड्रामा, लेकिन इस सब के बीच अब सवी को दूसरी बार सच्चा प्यार हो जाता है।
Image Source : Instagramईशान की मौत के बाद सवी तीसरी शादी करने वाली है, लेकिन हैरान करने वाली बात ये कि उसे दूसरी बार फिर से प्यार हो जाता है।
Image Source : Instagramसवी को अपने होने वाले पति रजत के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें में प्यार लुटाते देखा जा सकता है, जिसमें वह एक-दूसरे के साथ शानदार पोज देते दिखाई दे रहे हैं।
Image Source : Instagramवहीं हितेश भारद्वाज ने भाविका शर्मा संग जो रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उसमें कैप्शन लिखा है,'अपने प्यार को धीरे-धीरे बढ़ते रहो, लेकिन प्यार में जलना भी पड़ेगा।'
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर सवी और रजत की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है जो लोगों को बहुत पसंद भी आ रही हैं। वहीं इन तस्वीरों में सवी ब्लैक और रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Image Source : Instagramइन फोटोज में सवी-रजत एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्होंने साथ देख ईशान को याद करते हुए उनकी दूसरी बार एंट्री करवाने की मांग कर रहे हैं।
Image Source : Instagramगुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत, सवी को कुछ दिन के लिए अपनी पत्नी बनने के लिए कहेगा।
Image Source : XNext : न शाहरुख, न अमिताभ, ये एक्टर बना भारत का सबसे पॉपुलर स्टार