

'गुम है किसी के प्यार में' सई का किरदार निभा चुकी आयशा सिंह अब नए रोमांटिक शो में नजर आने वाली है। वह एक बार फिर से टीवी पर धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं।
Image Source : Instagramकलर्स टीवी पर मुक्ता धोंड की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा में आयशा सिंह के साथ अदनान खान रोमांस करते नजर आने वाले हैं। दोनों की ये नई जोड़ी टीआरपी में धूम मचाने को तैयार है।
Image Source : Instagramअदनान, जिन्हें आखिरी बार ऐतिहासिक धारावाहिक 'प्रचंड अशोक' में देखा गया था। वहीं अब आयशा नए रूप में नजर आने वाले हैं, जिन्हें 'गुम है किसी के प्यार में' साई जोशी के रूप में उनकी लोकप्रिय भूमिका के लिए जाना जाता है।
Image Source : Instagramइस महीने के अंत तक नए शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी। अदनान खान अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं, खासकर 'इश्क सुभान अल्लाह' में कबीर अहमद के लिए।
Image Source : Instagramअदनान खान 'अर्जुन', 'लव बाय चांस' और 'कथा अनकही' जैसे लोकप्रिय शो में भी दिखाई दिए हैं, जहां उन्हें उनकी भूमिका के लिए खूब प्रशंसा मिली है। इतना ही नहीं दर्शकों को उनका वियान रघुवंशी का किरदार भी बहुत पसंद है।
Image Source : Instagramयह अपकमिंग प्रोजेक्ट आठ महीने के बाद टेलीविजन पर शुरू होगा। 'प्रचंड अशोक' में सम्राट अशोक का किरदार निभा कर लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं।
Image Source : Instagramइस नए रोमांटिक शो की कहानी में अदनान और आयशा के बीच की केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : बॉलीवुड का वो विलेन, जिसके हीरो बनते ही फीका पड़ने लगा था अमिताभ बच्चन का स्टारडम