

'गुम हैं किसी के प्यार में' टीवी सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक में एक के बाद एक गलतफहमियों के बाद सवी और ईशान अब तलाक लेने वाले हैं। दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे नफरत की तरफ बढ़ रहा है।
Image Source : Instagramईशान की ऑन स्क्रीन पत्नी सवी को तो आप जानते ही हैं, लेकिन क्या अपने शक्ति अरोड़ा की रियल पत्नी नेहा सक्सेना को देखा है।
Image Source : Instagramक्या आप जानते हैं ईशान का किरदार निभाने वाले शक्ति अरोड़ा की वाइफ नेहा सक्सेना भी टीवी एक्ट्रेस हैं, जो काफी पॉपुलर सीरियल्स में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं।
Image Source : Instagramईशान की रियल पत्नी नेहा सक्सेना भी मोस्ट पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस में से एक हैं, लेकिन वह लंबे समय से टीवी स्क्रीन से दूर हैं। अब टीवी की दुनिया से दूर होने के बाद उनका पूरा लुक बदल चुका है।
Image Source : Instagramशक्ति अरोड़ा की ऑन स्क्रीन कैमेस्ट्री के अलावा उनकी ऑफ स्क्रीन अपनी पत्नी नेहा सक्सेना के साथ बहुत क्यूट बॉन्ड है। फैंस दोनों को बहुत पसंद करते हैं। तभी तो दोनों स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस के लिए फनी और रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
Image Source : Instagramसाल 2018 में शक्ति अरोड़ा से शादी करने वाली नेहा सक्सेना पेशे से एक्ट्रेस हैं, 'जो तेरे लिए', 'सजन घर जाना है' और 'सिद्धि विनायक' जैसे सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं।
Image Source : Instagramइतना ही नहीं फिटनेस से लेकर फैशन तक हर अंदाज में नेहा सक्सेना का कोई जवाब नहीं है। वह साउथ की फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं।
Image Source : Instagramकरियर की बात करें तो साल 2009 में 'साजन घर जाना है' से बतौर लीड एक्ट्रेस नेहा सक्सेना ने अपने करियर की शुरुआत की थी।
Image Source : Instagramइसके बाद उन्हें आखिरी बार 'सिद्धि विनायक' सीरियल में देखा गया था। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपडेट शेयर करती रहती हैं।
Image Source : InstagramNext : अटपटे फैशन में इन स्टार्स का अफलातून अवतार आपने देखा क्या?