GHKKPM: ससुराल में जूही का होगा अपमान, तेजस्विनी उठाएगी बड़ा कदम

GHKKPM: ससुराल में जूही का होगा अपमान, तेजस्विनी उठाएगी बड़ा कदम

Image Source : X

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' एक साथ कई धमाकेदार महा ट्विस्ट आने वाले हैं, जिन्हें देख आपके होश उड़ा जाएंगे। शो में दिखाया जाएगा कि जूही का चव्हाण परिवार में विलेकम होगा।

Image Source : X

वहीं दूसरी ओर मंजरी जूही को सलाह देती है कि वो नील की इच्छाओं को ध्यान में रखकर अपनी शादी का फैसला ले। इन सबके बीच अब नया ड्रामा भी होने वाला है।

Image Source : X

बीते दिन परम सिंह और वैभवी हंकारे स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' दिखाया गया कि नील, जूही से बात करने का फैसला करता है। दूसरी ओर तेजस्विनी ऋतुराज से शादी के बारे में पूछती है।

Image Source : X

धमाका तो तब होता है जब ऋतुराज उसका प्रपोजल ठुकरा देता है। हालांकि, 'गुम है किसी के प्यार में' आने वाले महा ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

Image Source : X

शो में दिखाया जाएगा कि जूही अपने होने वाले ससुराल पहली बार आएगी, जिसका वेलकम लीना करेगी। इस दौरान मंजरी वहां पर आएगी और जूही से मिलेगी।

Image Source : X

वो जूही को खरी-खोटी सुनाते हुए पूछेगी कि तुम शादी के लिए इतनी उतावली थी कि तुमने एग्जाम से पहले ही शादी के लिए हां कह दी। उसे बिना बात के अपमानित करती है।

Image Source : X

मंजरी जाते-जाते जूही को समझाकर जाएगी कि अगर वो नील से शादी करने के लिए तैयार है तो पहले वो उसकी फीलिंग्स के बारे में पता कर ले कि नील क्या चाहता है।

Image Source : X

तेजस्विनी न्यूजपेपर ढूंढते हुए अपने आजूबा के कमरे में जाएगी। वहां वो अपने दादा-दादी की बातें सुन लेगी कि सतीश पहले ही बहुत मुश्किल से अपना खर्चा चला रहा है।

Image Source : X

मोहित भले ही यहां दो दिन आता था, लेकिन उसने सबकुछ संभाला कर रखा हुआ था। ये सारी बातें सुनकर तेजस्विनी इमोशनल हो जाती है और नौकरी करने का फैसला करती है।

Image Source : X

Next : फोटोशूट में दिखा तृप्ति का ग्लैमरस अंदाज