GHKKPM के इस एक्टर को मिला था टप्पू का रोल, क्यों ठुकराया असित मोदी का ऑफर?

GHKKPM के इस एक्टर को मिला था टप्पू का रोल, क्यों ठुकराया असित मोदी का ऑफर?

Image Source : Instagram

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस सिटकॉम शो का हर किरदार इतना मशहूर है कि नाम सुनाते ही लोगों को उनका चेहरा याद आ जाता है।

Image Source : Instagram

शो का हर कैरेक्टर काफी पॉपुलर है और सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि 'गुम है किसी के प्यार में' मोहित का रोल निभाने वाले विहान वर्मा को एक बार टप्पू का किरदार निभाने के लिए ऑफर मिला था।

Image Source : Instagram

हालांकि, विहान वर्मा ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। 'गुम है किसी के प्यार में' लीप आने से पहले विहान ने इसपर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image Source : Instagram

विहान ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा मेरा ड्रीम रोल नहीं था और मैंने इसे इंडस्ट्री के एक प्रोसेस के रूप में देखा बस। उस समय मैंने उस शो पर ध्यान दिया जो पहले से ही मेरे हाथ में था।'

Image Source : Instagram

एक्टर ने आगे कहा, 'मैं गुम है किसी के प्यार में काम कर रहा था। इस सीरियल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया, इसके अलावा इस शो की वजह से मुझे कई ऑफर भी मिले... नेम फेम मिला।'

Image Source : Instagram

विहान ने आगे कहा, 'इस कॉम्पिटीटिव इंडस्ट्री में रिजेक्शन फेस करना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ा है। टप्पू के रोल को रिजेक्ट करने के बाद मैंने हर चीज को पॉजिटिव तरीके से लिया।'

Image Source : Instagram

विहान वर्मा ने खुलकर बात करते हुए कहा, 'मैंने अपनी एनर्जी को एक्टिंग पर खर्च किया, जिससे और बेहतर बनाया जा सके। कभी-कभी मैं खुद को भी निराश कर देता हूं, लेकिन मुझे पछतावा नहीं होता है। इसके बजाय मैं दूसरे लोगों से प्रेरणा लेता हूं।'

Image Source : Instagram

आगे एक्टर ने बाता, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा मेरा टप्पू का किरदार मेरा ड्रीम रोल नहीं था जो मुझे पछतावा हो। मैं खुद यह शो देखता हूं, लेकिन असित मोदी का ऑफर उस समय मेरे लिए सही नहीं था।'

Image Source : Instagram

विहान वर्मा, टीवी इंडस्ट्री के वो चमकते सितारे हैं, जिन्होंने 'गुम है किसी के प्यार में' मोहित का किरदार अदा कर अपनी खास पहचान बनाई थी। इसके पहले उन्होंने 17 साल की उम्र में अपने कास्टिंग काउच के अनुभव के बारे में बताया था।

Image Source : Instagram

Next : फेमस सिंगर ने शादी करते ही समंदर किनारे खरीदा नया घर, पत्नी ने सजाया, दिखाई झलक