GHKKPM: नील पहुंचेगा अस्पताल, ऋतुराज की बैंड बजाएंगी तेजस्विनी

GHKKPM: नील पहुंचेगा अस्पताल, ऋतुराज की बैंड बजाएंगी तेजस्विनी

Image Source : X

टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल में से एक 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी को मेकर्स इन दिनों धमाकेदार बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Image Source : X

'गुम है किसी के प्यार में' एक साथ कई महाट्विस्ट दस्तक देने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि नील की तबीयत अचानक खराब हो जाएगी, जिससे उसका परिवार साखरपुड़ा जाने का फैसला करेगा।

Image Source : X

वहीं सतीश इन सबके लिए तेजस्विनी को दोषी ठहराएगा और उसे खरी-खोटी सुनाता है। इसके पहले दिखाया गया था कि तेजस्विनी नील के प्रपोजल को ठुकरा देती है।

Image Source : X

'गुम है किसी के प्यार में' दिखाया जाएगा कि नील अपनी आंखें तक नहीं खोल पाएगा, लेकिन बीमारी में भी वो बार-बार अपराजिता को याद करेगा।

Image Source : X

यह सब देख परिवार वाले नील को अस्पताल में भर्ती कराएंगे। दूसरी ओर, साखरपुड़ा जाने का प्लान कैंसिल होने पर सतीश का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाएगा।

Image Source : X

तेजस्विनी फैसला करेगी कि जूही और सतीश के साथ वो भी नील से मिलने के लिए जाएगी। यह सब जान लक्ष्मी भी हैरान रह जाती है।

Image Source : X

तेजस्विनी, नील से हॉस्पिटल में मिलेगी और उसे पूछेगी कि क्या तुम्हें दर्द हो रहा है? इसपर नील जवाब देगा कि मुझे दर्द हो या न हो, इसे तुम्हें क्या फर्क पड़ता है।

Image Source : X

'गुम है किसी के प्यार में' सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब ऋतुराज मौके का फायदा उठाते हुए तेजस्विनी को शादी के लिए प्रपोज करेगा।

Image Source : X

नील के प्यार में पागल तेजस्विनी, ऋतुराज को जमकर खरी-खोटी सुनाती है। वह उससे शादी करने से मना कर देगी और उसे चेतावनी देते हुए दूर रहने को कहेगी।

Image Source : X

Next : मिसकैरेज के बाद संभावना सेठ ने खोया एक और करीबी, अस्थि विसर्जन कर बोलीं- मेरी हाय लगेगी