

'गुम है किसी के प्यार में' के हितेश भारद्वाज तब से सुर्खियों में बने हुए हैं जब से उन्होंने शो में शक्ति अरोड़ा की जगह ली। वह सवी की जिंदगी में रजत बन कर आए हैं।
Image Source : Instagramशक्ति अरोड़ा उर्फ ईशान के बाहर होने से काफी विवाद हुआ था। हालांकि, हितेश भारद्वाज अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। भाविका शर्मा के साथ उनकी केमिस्ट्री 'गुम है किसी के प्यार में' छाई हुई है।
Image Source : Instagramवहीं रजत की ऑनस्क्रीन पत्नी सवी तो सुंदर है ही, लेकिन उनकी रियल लाइफ पत्नी भी किसी से कम नहीं हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' रजत-सवी के दूसरे पति का रोल प्ले कर रहे हैं।
Image Source : Instagramरजत की रियल लाइफ पत्नी बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। रतज उर्फ हितेश भारद्वाज इन दिनों अपने इस शो की वजह से काफी चर्चा में बने हुए हैं। रजत की रियल लाइफ पत्नी का नाम सुदिति श्रीवास्तव है।
Image Source : Instagramबता दें कि हितेश भारद्वाज ने सुदिति श्रीवास्तव ने 30 जनवरी 2019 को शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ये फैसला लिया था। हितेश और सुदिति की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी।
Image Source : Instagramहितेश भारद्वाज की पत्नी सुदिति श्रीवास्तव ग्लैमरस इंडस्ट्री से दूर रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं है। वह रियल लाइफ में भी बेहद सिंपल तरीके से रहती हैं।
Image Source : Instagramहितेश भारद्वाज एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता, मॉडल, एंकर, आरजे और कवि हैं। जिन्हें 'छोटी सरदारनी' में मानव शर्मा, 'उडारियां' में एकमप्रीत रंधावा और 'गुम है किसी के प्यार में' में रजत ठक्कर की भूमिका के लिए जाना जाता है।
Image Source : InstagramNext : 'तारक मेहता' से मिली पहचान, शो छोड़ दयाबेन से टप्पू तक क्या कर रहे हैं ये सितारें