

स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' अब जो दिखाया जाएगा उसे देख आपके होश भी उड़ने वाले हैं। सवी-ईशान की लड़ाई में नया मोड़ आने वाला है।
Image Source : Xसवी-ईशान बहुत जल्द एक-दूसरे से तलाक लेने वाले हैं। इस बीच अब घर में नया ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जिसे बाद रीवा का एक अलग ही रूप दिखाई देगा।
Image Source : Xएक तरफ जहां सवी अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। वहीं अब रीवा अपने प्यार को पाने के लिए खतरनाक षड्यंत्र रच रही है।
Image Source : Xसवी अपने आत्मसम्मान के खातिर पति ईसान का घर छोड़ वनवास काटने लगती है और सारे रिश्तों को दांव पर लगा देती है।
Image Source : Xइन सब के बीच सवी-ईशान का दुश्मन कोई और नहीं बल्कि रीवा बना जाती है। वह ईशान से शादी करने के लिए उसे फोर्स करती है।
Image Source : Xईशान अपनी एक्स लवर रीवा से शादी करने के लिए हां कह देता है, लेकिन सगाई के दिन एक बार फिर नया तमाशा हो जाता है।
Image Source : Xसवी शादी में आकर सबसे मिलती है और बताती है कि अभी तक उसका और ईशान का तलाक नहीं हुआ। वहीं इस अपशकुन से रीवा को जबरदस्त झटका लगता है।
Image Source : Xऐसे में ईशान अपनी पहली पत्नी सवी को घर से बाहर निकाल देता है और फिर कभी चेहरा न दिखाने के लिए कहता है। ऐसे में अब सवी का वनवास शुरू होने वाला है।
Image Source : XNext : राहा कपूर के मामा और मौसी लगते हैं ये बॉलीवुड सितारे, मम्मी आलिया से है सीधा रिश्ता