

'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक काफी ड्रामा देखने को मिला है। इस शो के अपकमिंग एपिसोड में इमोशनल ड्रामा होने वाला है, जिस देख आपके होश उड़ जाएंगे।
Image Source : Xसवी-ईशान के बीच प्यार और रोमांटिक सीन देखने को मिल रहे हैं जो लोगों को बहुत पसंद भी आ रहा है। ऐसे में अब टीआरपी के लिए मेकर्स नया धमाका करने वाले हैं।
Image Source : Xहमने देखा कि ईशान पढ़ाई पर ध्यान न देने के लिए सवि को डांटते हैं। इसी दौरान उसे उसके दोस्त प्रतीक का कॉल आता है और वह तेजी से कहीं भाग जाता है। सवि उसके लिए परेशान होती है वो भी ईशान के पीछे-पीछे जाती है।
Image Source : Xअब आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान आखिरकार चिन्मय को देख लेगा और दोनों के बीच सड़क पर ही लड़ाई हो जाएगी। वह ईशान को बीच सड़क पर ही मारने लगता है, सवी यह सब देखकर गुस्सा हो जाती है।
Image Source : Xईशान उसे चलने के लिए कहता है, लेकिन चिन्मय उसे धक्का देगा। सवी ये देखकर अपने पति के लिए अपने देवर से चिन्मय से भीड़ जाती है। वह चिन्मय को जोरदार थप्पड़ मारती है।
Image Source : Xइसके बाद चिन्मय गुस्से में सवी का हाथ पकड़ लेगा और कहेगा कि अगर अब बीच में आई तो उसका भी हाथ उठ जाएगा। सवी इसके बाद फिर चिन्मय को मारेगी, लेकिन इस बार चिन्मय भी उस पर हाथ उठाने की कोशिश करेगा, तभी ईशान बीच में आकर उसका हाथ पकड़ लेगा।
Image Source : Xईशान-सवी को डांटते हुए कहेगा कि उसकी हिम्मत कैसे दो भाईयों के बीच आने की। सवी यह सुनकर हैरान हो जाएगी। अब इस लड़ाई के बाद नया नाटक देखने को मिलने वाला है।
Image Source : XNext : मौत से पहले दिव्या भारती ने पी थी शराब? इस एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा