

'गुम है किसी के प्यार में' नया ड्रामा शुरू होने वाला है, जिसके बाद एक बार फिर से धमाका होगा। इतना ही नहीं अब ईशान-सवी जल्द ही अलग होने वाले हैं।
Image Source : X'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल में ईशान का किरदार निभाने वाले शक्ति अरोड़ा जल्द ही शो को अलविदा कह देंगे। इस शो में 10 साल का लीप आने वाला है।
Image Source : Xशक्ति अरोड़ा उर्फ ईशान के बाद सवी की किसी और से दूसरी शादी होने वाली है, लेकिन सवी का दूसरा पति कौन है ये सवाल सबके मन में है।
Image Source : Xवहीं दूसरी शादी के पहले सवी का नया लुक देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनका काफी स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है।
Image Source : Instagramभाविका को एक्टिंग के अलावा डांस करने का भी खूब शौक है। उनके सोशल मीडिया पर इसकी झलक साफ दिखाई देती है। भाविका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर काफी पॉपुलर हुई थीं।
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' की सवी ऑन स्क्रीन जितनी सिंपल, शांत और सरल दिखती हैं। रियल लाइफ में टीवी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत और सुदंर दिखती हैं।
Image Source : Instagramभाविका शर्मा हमेशा अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस के कातिलाना अंदाज देख कोई भी उनका फैन हो जाएगा। वहीं सवी बोल्डनेस के मामले में भी टीवी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं।
Image Source : Instagramअब भाविका स्टार प्लस के सबसे बड़े शो 'गुम है किसी के प्यार में' सवी का किरदार निभा रही हैं। और ये उनके करियर में अब तक का सबसे खास और बड़ा रोल है।
Image Source : InstagramNext : अंबानी परिवार के जलसे में दिखी फैमिली बॉन्डिंग, एक-दूजे पर प्यार लुटाते दिखे बच्चों से लेकर बड़े