

'गुम है किसी के प्यार में' पिछले कुछ हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में छाया हुआ है।
Image Source : Xसीरियल में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। आने वाले एपिसोड में खूब हंगामा होने वाला है।
Image Source : Instagramईशान जो पार्टी सवी के लिए रखता है वह उसी पार्टी को छोड़कर चला जाता है, जिसके बाद सवी उसके घर जाकर तमाशा करती है।
Image Source : Instagramसवी ये बर्दाश्त नहीं कर पाती है कि ईशान ने उसपर दया करके ये पार्टी दी है।
Image Source : Instagramसवी ये सब सोच कर बंद कमरे में रोने लगती है। उसे ईशान की हरकत पर बहुत गुस्सा आता है और वह उसे सबक सिखाने का सोचती है।
Image Source : Instagramइन सब के बाद सवी-ईशान के पैसे लौटाने के लिए जाएगी। इसके बाद और भी धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं।
Image Source : Instagramउधर सुलेखा को ईशान का सच पता चल जाएगा। यशवंत सवी से नफरत करने लगता है।
Image Source : Instagramईशान-सवी की नोकझोक खत्म करने के लिए हरिणी और ईशा प्लान बनाते हैं, जिस वह दोनों फिर से एक-साथ हो जाए।
Image Source : Instagramआने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि सारे बवाल के बीच सवी-ईशान के बीच की गलतफहमियां दूर हो जाएंगी।
Image Source : InstagramNext : 'वीर की अरदास वीरा' की एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी का बदला लुक, ग्लैमरस अवतार पर हार बैठेंगे दिल