

'गुम है किसी के प्यार में' आए दिन खतरनाक इमोशनल ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड में भी ईशान-सवी की लाइफ में हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाया जाएगा।
Image Source : Xईशान का शक्ति अरोड़ा और सवी का किरदार भाविका शर्मा निभा रही है। दोनों सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ नई-नई अपडेट शेयर करते रहते हैं।
Image Source : Xसीरियल के लेटेस्ट ट्रैक में ईशान और रीवा की शादी की रस्में भोसले हाउस में होते हुए देखने को मिल रही हैं। वहीं ईशान-सवी की शादी का सीक्रेट भी जल्द खुलाने वाला है।
Image Source : Xशक्ति अरोड़ा ने कुछ नई फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके वायरल होने के पीछे खास वजह है।
Image Source : Instagramटीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा के लेटेस्ट फोटोशूट को देख आपको शाहरुख खान की सुपर हिट फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे' के एक सीन की याद आने वाली है।
Image Source : Instagramगुम है किसी के प्यार में फेम शक्ति अरोड़ा इन तस्वीरों में किंग खान की तरह सरसों के खेत में नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramइस फोटो में शक्ति अरोड़ा उर्फ ईशान शाहरुख खान का सिग्नेचर स्टाइल करते नजर आ रहे हैं। अपनी दोनों बाहों को फैलाए दिख रहे हैं।
Image Source : InstagramDDLJ के इस सीन को शक्ति अरोड़ा ने बहुत ही अच्छे से रीक्रिएट किया है। कमेंट बॉक्स में फैंस एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : टीवी पर शुरू होने वाले हैं ये नए शो, टीआरपी में होगा धमाका