

'गुम है किसी के प्यार में' 20 साल के लीप के बाद भी टीआरपी लिस्ट में छाया हुआ है। शो में आए दिन नए धमाकेदार ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं, जिन्हें देख दर्शकों को उनके अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार होता है।
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों अपनी नई स्टार कास्ट और शानदार कहानी को लेकर खूब चर्चा में बना हुआ है। शो में जल्द ही सवी की दूसरी शादी होने वाली है और एक बार फिर वह दुल्हन बनेगी।
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' दूसरी पीढ़ी की कहानी को दिखाया जा रहा है, लेकिन लोग अभी तक पहले सीजन की स्टार कास्ट को भूल नहीं पाए हैं। इतना ही नहीं इन 4 सालों में पहली जनरेशन पूरी तरह बदल चुकी है।
Image Source : Instagramपाखी और सई तो आपको याद ही होगी, जिन्होंने 'गुम है किसी के प्यार में' एक-दूसरे की सौतन का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं दोनों ऑफ स्क्रीन भी एक-दूसरे से बात नहीं करती हैं।
Image Source : Instagramऐश्वर्या शर्मा ने पाखी और आयशा सिंह ने सई का किरदार प्ले किया है। दोनों का पति विराट ही था। लोगों को विराट संग पाखी और सई की नोकझोंक पसंद है।
Image Source : Xवहीं ऑन स्क्रीन सई और विराट की लव केमिस्ट्री को दर्शक आज भी बहुत मिस करते हैं और एक बार फिर साथ में देखना चाहते हैं, लेकिन ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और आयशा सिंह अब एक-दूसरे के साथ किसी और शो में काम नहीं करना चाहते हैं।
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' की सौतन पाखी और सई ने ऑन स्क्रीन जहां संस्कारी बहू का रोल प्ले किया है। वहीं वो रियल लाइफ में बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत दिखती हैं।
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' से बाहर आने के बाद ऐश्वर्या शर्मा का एक अलग ही अवतार देखने को मिला है। उनके सोशल मीडिया पर उनकी एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो देख आप भी हैरान हो सकते हैं।
Image Source : Xवहीं आयशा सिंह जो टीवी की पॉपुलर संस्कारी बहू में से एक हैं। उनके लेटेस्ट लुक देख आपको विश्वास ही नहीं होगा कि ये वहीं सई है जो सिंपल और संस्कारी लुक में नजर आती थीं।
Image Source : InstagramNext : राधिका मर्चेंट की रेयर-अनसीन फोटो देखी? शर्माती दिखीं सहेलियों संग बैठीं अंबानी फैमिली की छोटी बहू