

'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड में बहुत बड़ा धमाका होने जा रहा है। तेजस्विनी की वजह से जूही की शादी में तमाशा होने वाला है। सीरियल में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं।
Image Source : Instagramस्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी को टॉप पर लाने के लिए मेकर्स कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बीते दिन दिखाया गया था कि जूही घर से गायब हो जाती है और सतीश उसे ढूंढने निकल जाता है।
Image Source : Instagramवहीं दूसरी ओर, वैभवी हंकारे और परम सिंह स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' तेजस्विनी का परिवार उसे दुल्हन बनाकर मंडप में भेजने का फैसला करता है, लेकिन महाट्विस्ट तब आता है जब मंडप पर शादी के बाद परिवार को सच का पता चलता है।
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' दिखाया जाएगा कि अदिति कहती है कि जूही घर से भाग गई है। वो तेजस्विनी और प्राजकता से कहेगी कि मुझे पता है कि जूही क्यों भागी है।
Image Source : Instagramयह सुन सभी उसे पूछताछ करने लगते हैं। वह कहती है कि उस दिन अस्पताल में डॉक्टर जीजू ने जूही को खरी-खटी सुनाई थी, जिसकी वजह से वह शायद परेशान होकर भाग गई है।
Image Source : Xइस दौरान अदिति की बातें सुनकर तेजस्विनी को भी उनकी पुरानी बातें याद आएंगी। तेजस्विनी को याद आएगा कि नील से बात करने के बाद जूही ने उसके साथ भी गलत बर्ताव किया था। ऐसे में तेजस्विनी आग बबूला हो जाती है।
Image Source : Xतेजस्विनी मजबूरी में दुल्हन बनकर मंडप में बैठने के लिए तैयार हो जाएगी। वो जूही के होने वाले पति से शादी कर लेती है। हालांकि, घूंघट से चेहरा ढका होने के कारण किसी को कुछ भी पता नहीं चलता है, जिससे नील के परिवार को शक नहीं होगा।
Image Source : Instagramवहीं तेजस्विनी ज्यादा देर तक खुद को घूंघट में नहीं छुपा पाएगी। वो अचानक से अपना घूंघट हटाकर कहती है कि वो अब किसी को धोखा नहीं दे सकती और नील उसे देख हैरान हो जाता है।
Image Source : XNext : खुद सज-धजकर पति के लिए तैयार हुई गोपी बहू, बेटे का छिपाया चेहरा