GHKKPM: मां-बाप को धोखा देगी तेजस्विनी, ऋतुराज से नैन मटक्का करते आएगी नजर

GHKKPM: मां-बाप को धोखा देगी तेजस्विनी, ऋतुराज से नैन मटक्का करते आएगी नजर

Image Source : X

टीवी के सबसे धमाकेदार सीरियल में से एक 'गुम है किसी के प्यार में' एक साथ कई खतरनाक महाट्विस्ट आने वाले हैं। जिन्हें देख आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Image Source : X

'गुम है किसी के प्यार में' परम सिंह, सनम जौहर और वैभवी हंकारे अपने किरदार और कहानी को लेकर पहले दिन से ही दर्शकों के बीच लाइमलाइट में बने हुए हैं। बीते दिन दिखाया गया कि तेजस्विनी के सामने ऋतुराज परेशान हो जाता है।

Image Source : X

वहीं दूसरी ओर ऋतुराज घर पहुंने के बाद तेजस्विनी को फोन करता है, जिसे वो पहचान नहीं पाती। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड महाट्विस्ट तब आएगा जब तेजू की वजह से घर में बहुत बड़ा तमाशा होगा।

Image Source : X

'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी के पास ऋतुराज का फोन आता है, जिसे वो एकदम से पहचान नहीं पाएगी। लेकिन, बाद में वो ऋतुराज से बात करते हुए बाहर निकल जाएगी।

Image Source : X

तेजस्विनी को बाहर जाता देख उसका भाई कहेगा कि जरूर ऋतुराज का फोन होगा। ये सुन मुग्धा और मोहित हैरान रह जाएंगे। वो तेजू और ऋतु के बारे में दस तरह की बातें सोचने लगते हैं।

Image Source : X

शो में दिखाया जाएगा कि ऋतुराज, तेजस्विनी से कहेगा कि पूरे इवेंट में मेरी तुमसे अच्छे से बात नहीं हुई है तो अब तुम मुझसे मिलने नागपुर क्यों नहीं आ जाती।

Image Source : X

हम यहीं मिल लेंगे और बैठकर बातें कर लेंगे। वहीं तेजस्विनी कहेगी कि नागपुर आने के लिए मेरे पास तो कोई बहाना भी नहीं है, लेकिन ऋतुराज कहेगा कि वो सोचना तुम्हारा काम है।

Image Source : X

तेजस्विनी घरवालों से झूठ बोल ऋतुराज से अपने प्यार का इजहार करने बिना सोचे समझे अकेले ही चली जाएगी। नागपुर में दोनों को साथ में रोमांटिक होते हुए भी देखा जाएगा।

Image Source : X

'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले नए ट्विस्ट में दिखाया जाएगा कि ऋतुराज तेजस्विनी को प्रपोज करेगा। लेकिन, बाद में अपने करियर के लिए उसे छोड़ देगा। वहीं नील उसका सहारा बनेगा।

Image Source : X

Next : वैलेंटाइन वीक पर सिनेमाघरों में आ रही ये पुरानी फिल्में, यहां देखें पूरी लिस्ट