Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ते ही हितेश की चमकी किस्मत, इस शो का मिला ऑफर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ते ही हितेश की चमकी किस्मत, इस शो का मिला ऑफर

Image Source : Instagram

'खतरों के खिलाड़ी 15' के कंटेस्टेंट्स कौन होंगे? इस बात को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। सभी फैंस इस सवाल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि बिग बॉस 18 के बाद रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो में किसकी एंट्री होगी।

Image Source : Instagram

'खतरों के खिलाड़ी 15' में हर बार की तरह इस बार कई टॉप सेलेब्रिटीज कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाले हैं। ईशा सिंह से लेकर गौरव खन्ना तक का नाम इंटरनेट पर छाया हुआ है।

Image Source : Instagram

खबर आ रही है कि हितेश भारद्वाज टीवी पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। हितेश भारद्वाज के हाथ एक रियलिटी शो लगा है।

Image Source : Instagram

इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। 'गुम है किसी के प्यार में' के हितेश भारद्वाज का, जिन्हें इस शो के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। इंडिया फोरम के अनुसार, हितेश भारद्वाज को खतरों के खिलाड़ी के निर्माताओं ने संपर्क किया है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह इसके लिए साइन अप कर सकते हैं।

Image Source : Instagram

एक्टर ने कहा, 'खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए संपर्क किया गया है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो मैं इस शो में नजर आ सकता हूं। हालांकि, चीजें अभी भी शुरुआती स्टेज पर है। अभी बातचीत चल रही है, देखते हैं क्या होता है।'

Image Source : Instagram

हितेश भारद्वाज ने 'गुम है किसी के प्यार में' में रजत ठक्कर की भूमिका निभाई थी। हालांकि, मेकर्स द्वारा लीप लेने के फैसले के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया। उनके साथ, भाविका शर्मा ने भी शो छोड़ दिया।

Image Source : Instagram

भाविका ने शो में सावी की भूमिका निभाई थी। रजत और सावी की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। परम सिंह, सनम जौहर जैसे नए चेहरे अब 'गुम है किसी के प्यार में' नजर आ रहे हैं।

Image Source : Instagram

'खतरों के खिलाड़ी 15' की बात करें तो हितेश भारद्वाज के अलावा चुम दरंग, एल्विश यादव, गौतम गुलाटी, अविनाश मिश्रा और कई अन्य सितारों के नाम अटकलों की सूची में हैं। अभी तक किसी की भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Image Source : Instagram

हितेश भारद्वाज एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता, मॉडल, एंकर, आरजे और कवि हैं। जिन्हें 'छोटी सरदारनी' में मानव शर्मा, 'उडारियां' में एकमप्रीत रंधावा और 'गुम है किसी के प्यार में' में रजत ठक्कर की भूमिका के लिए जाना जाता है।

Image Source : Instagram

Next : 60 की उम्र में 5 साल बड़े शख्स से शादी, एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर मिला सच्चा प्यार