

'गुम है किसी के प्यार में' बड़ा धमाका होने वाला है। जिसे देख आप सभी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इतना ही नहीं नील की लाइफ में भी बड़ा बदलाव आने वाला है।
Image Source : Instagramजहां एक तरफ वैभवी हंकारे को 'गुम है किसी के प्यार में' से रिप्लेस किया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर नील की जिंदगी में धमाका होने वाला है।
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इसमें एक पुराने किरदार की वापसी होती दिखाई दे रही है। ये कोई और नहीं बल्कि सवी है। सवी, जिसका किरदार भाविका शर्मा ने निभाया था।
Image Source : Instagramशो में तेजस्विनी उर्फ वैभवी हंकारे की मौत होने वाली है। एक बार फिर भाविका शर्मा की वापसी हो रही है। अब सवी नए रोल में नजर आएंगी।
Image Source : Instagramसेट से भाविका यानी सवी ठक्कर का पहला लुक सामने आया है। प्रोमो में सवी पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख रही है। टीआरपी में भारी गिरावट आने के कारण मेकर्स ने ये फैसला लिया है।
Image Source : Instagramतेजस्विनी और सवी के पति रजत की मौत एक कार एक्सीडेंट में हो जाएगी, जिसके बाद आगे की कहानी सवी, नील और ऋतराज पर होगी।
Image Source : Instagramशक्ति अरोड़ा को भी मेकर्स शो में वापिस ला सकते हैं। हालांकि, एक्टर ने इन सब खबरों को गलत ठहराया दिया है।
Image Source : Instagramभाविका शर्मा के लौटने से सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' क्या फिर से इसकी टीआरपी में बदलाव देखने को मिल पाएगा या नहीं देखना दिलचस्प होगा।
Image Source : Instagramवहीं दूसरी ओर 'गुम है किसी के प्यार में' एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी नील को जेल से बाहर निकालने के लिए जमीन-आसमान एक कर देगी।
Image Source : InstagramNext : साउथ सिनेमा की वो हसीना... जो बॉलीवुड डेब्यू किए बिना हिंदी सिने प्रेमियों के दिल पर करती है राज