GHKKPM: ऋतुराज के चक्कर में फंसेगी तेजस्विनी, इस शख्स की एंट्री से होगा धमाका

GHKKPM: ऋतुराज के चक्कर में फंसेगी तेजस्विनी, इस शख्स की एंट्री से होगा धमाका

Image Source : Instagram

'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त धमाका होने वाला है। लीप के बाद से ही ये अपनी नई कहानी से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने के लिए तैयार है।

Image Source : X

बीते सप्ताह से 'गुम है किसी के प्यार में' की शुरुआत नए सिरे से हो चुकी है, जिसमें वैभवी हंकारे, सनम जौहर और परम सिंह जैसे स्टार्स ने एंट्री मारी है।

Image Source : Instagram

'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स दिखाए जाएंगे। शो में तेजस्विनी और ऋतुराज साथ में परफॉर्मेंस देंगे। इसी दौरान मोहित की पोल लक्ष्मी के सामने खुल जाएगी।

Image Source : X

वहीं शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। अब सवी और रजत के बाद तेजस्विनी के जिंदगी में उथल-पुथल होने वाली है।

Image Source : X

'गुम है किसी के प्यार में' दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी अपनी मां के बाद शिवरात्री में परफॉर्मेंस देगी। उसे देख ऋतुराज को प्यार हो जाएगा और मन में कहेगा कि मुझे पता था कि मैं इस लड़की से दोबारा मिलूंगा।

Image Source : X

यहां तक कि वो उसके साथ स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए भी आ जाता है। दूसरी ओर नील पूजा कर रहा होगा, लेकिन तेजस्विनी की आवाज सुनते ही नील बाहर आ जाएगा।

Image Source : X

नील उसकी आवाज सुन खुश हो जाएगा और उसकी तारीफ करेगा। मोहित शिवरात्री के इवेंट में मुग्धा के साथ दिखाई देने वााल है। उसे देखकर अदिति और परिवार के लोगों की खुशी डबल हो जाएगी।

Image Source : X

वहीं लक्ष्मी, मुग्धा को मोहित के साथ देखकर हैरान होने वाली है और सोच में पड़ जाएगी कि आखिर ये लड़की कौन है?

Image Source : X

मोहित की मां परिवार को बताएगी कि उसने अपनी शादी के वक्त कहा था कि मुझे ऐसी लड़की चाहिए, जिसमें संगीत का गुण और उसकी समझ हो। इसपर लक्ष्मी भड़क जाएगी और कहेगी हां तो आप लोग मुझे क्यों लेकर आए।

Image Source : X

'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड में जल्द ही लव स्टोरी शुरू होने वाली है, लेकिन अब देखना ये है कि होता क्या है?

Image Source : Instagram

Next : 2025 फरवरी में ओटीटी और सिनेमाघरों में आ रही है नई फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्ट