

'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से ये चर्चित सीरियल टीआरपी में भी बना हुआ है।
Image Source : X'गुम है किसी के प्यार में' एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि सतीश, तेजस्विनी को नील से दूर रहने के लिए कहेगा। वहीं दूसरी ओर नील अपने परिवार से परेशान हो जाएगा।
Image Source : X'गुम है किसी के प्यार में' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सीरियल में आए दिन खतरनाक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिन्होंने दर्शकों को कहानी से बांधा हुआ है।
Image Source : Xबीते दिन देखने को मिला था कि परम सिंह और वैभवी हंकारे स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' तेजस्विनी के कैरेक्टर पर सतीश सवाल उठाता है।
Image Source : Xवहीं, दूसरी ओर मुक्ता अपनी बेटी के साथ दिखाई देती है, लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग ट्विस्ट में बड़ा धमाका होना बाकी है।
Image Source : X'गुम है किसी के प्यार में' दिखाया जाएगा कि सतीश, तेजस्विनी से कहेगा कि तू वादा कर कि तू नील से दूर रहेगी और उससे बिल्कुल बात नहीं करेगी।
Image Source : Xवहीं इन सब नाटक के बीच तेजस्विनी कहेगी कि मैं दूर रहूंगी, लेकिन अगर नील खुद मुझसे बात करने आए और मैं जवाब ना दूं तो वो उसकी बेइज्जती होगी।
Image Source : Xतेजस्विनी गुस्से में वहां से चली जाएगी, जिसपर लक्ष्मी आग में घी डालने की कोशिश करेगी। इसपर मुक्ता रिएक्ट करते हुए कहेगी कि मैंने अपने बच्चों को सबकुछ सही सिखाया है।
Image Source : Xदूसरी ओर नील का परिवार भी बार-बार उससे सवाल करेगा। नील की आई कहेगी कि तूने जूही की तरफ ध्यान भी दिया, उससे बात तक नहीं की। वहीं उसका कजिन कहेगा कि तुझे जूही से ज्यादा उसकी बहन में दिलचस्पी थी।
Image Source : XNext : शादी के बाद बढ़ गया एक्ट्रेस का ग्लो, खुद शेयर कीं फोटोज