

कोई टीवी सीरियल अगर दर्शकों को पसंद आ जाए तो ये सालों चलते हैं। साथ निभाना साथिया भी ऐसा ही एक टीवी सीरियल था।
Image Source : Instagramशो में जहां गोपी बहू ने अपनी मासूमियत से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया तो सास कोकिला बेन भी खूब चर्चा में रही और अहम के किरदार ने भी घर-घर में अपनी पहचान बनाई।
Image Source : Instagramअब गोपी बहू बनकर एक बार फिर जिया मानेक दर्शकों के बीच वापस आ गई हैं और वो भी अपने अहमजी यानी नाजिम खिलजी के साथ।
Image Source : Instagramहालांकि, ये दोनों किसी शो के लिए नहीं बल्कि एक विज्ञापन के लिए साथ आए हैं, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
Image Source : Instagramइस विज्ञापन में गोपी बहू बदले अंदाज और रंग-ढंग में दर्शकों के बीच वापस आई हैं, जिसे देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि गोपी बहू में कोकिला बेन की आत्मा आ गई है।
Image Source : Instagramवीडियो में गोपी बहू रसोड़े में काम कर रही होती है और अहम सोफे पर बैठकर चिवड़ा खाते हुए वीडियो देख रहा है।
Image Source : Instagramइस पर गोपी को गुस्सा आ जाता है और वह अहम पर चिल्लाने लगती है। जैसे ही अहम खड़ा होता है, गोपी उसके साथ से चिवड़ा फेंक देती है और उसकी खूब क्लास लगाती है।
Image Source : Instagramगोपी बहू अहम से उसका लैपटॉप धोने की वजह भी बताती है। सोशल मीडिया पर गोपी-अहम का ये नया विज्ञापन खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
Image Source : Instagramबता दें, साथ निभाना साथिया में जिया मानेक और नाजिम खिलजी की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। दोनों की जोड़ी एक बार फिर 'तेरा मेरा साथ रहे' में भी साथ नजर आई थी।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में रजत-सवी हुए बर्बाद, ये शख्स रिश्तों का बनाएगा तमाशा