'जब वी मेट' में बनी करीना की बहन, 18 सालों में पलटी काया, अब दिखने लगी है ऐसी

'जब वी मेट' में बनी करीना की बहन, 18 सालों में पलटी काया, अब दिखने लगी है ऐसी

Image Source : Instagram

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम काम किया और फिर बड़े होंने पर भी खूब नाम कमाया। शाहिद कपूर के पीछे दिखाई दे रही इस लड़की ने भी कुछ ऐसा ही किया है।

Image Source : Instagram

जब वी मेट में करीना की बहन बनकर दर्शकों के दिल जीतने वाली ये लड़की अब बड़ी हो चुकी है और बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर रही है, क्या आप इनका नाम बता सकते हैं?

Image Source : Instagram

जब वी मेट में करीना कपूर की बहन का रोल प्ले करने वाली ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि वामिका गब्बी हैं।

Image Source : Instagram

वामिका गब्बी ने जब 'जब वी मेट' में काम किया, वह 14 साल की थीं और अब 31 साल की हो चुकी हैं और अब बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मों में काम कर रही हैं।

Image Source : Instagram

वामिका गब्बी पिछले दिनों राजकुमार राव स्टारर 'भूल चूक माफ' में अपना हुनर दिखाती नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शको से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

Image Source : Instagram

वामिका भूल चूक माफ के अलावा रणवीर सिंह की 83, बेबी जॉन, बिट्टू बॉस, मौसम, लव आजकल और सिक्सटीन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Image Source : Instagram

वामिका पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी बेहद मशहूर हैं। पंजाबी सिनेमा में अपना जादू बिखेरने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया है।

Image Source : Instagram

हिंदी-पंजाबी के अलावा वामिका ने साउथ सिनेमा में भी काम किया है। वह अब तक गोधा, मालई नेरातू मयक्कम और भले मांची रोजु जैसी साउथ फिल्मों में काम किया है।

Image Source : Instagram

वामिका की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग (हिंदी) और किकली (पंजाबी) शामिल हैं। इसके अलावा वह कुछ साउथ इंडियन फिल्मों में भी दिखाई देंगी।

Image Source : Instagram

Next : कौन है पोप लियो से मिलने वाली पहली भारतीय हसीना? 'बिग बॉस' में दिखाई थी अदाएं