

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर बातों-बातों में कुछ ऐसा कह जाती हैं कि देखते ही देखते सुर्खियों में आ जाती हैं।
Image Source : Instagramसुनीता आहूजा ने पिछले दिनों गोविंदा के साथ अपने रिश्ते के बारे में कुछ ऐसे खुलासे किए, जिन्हें उनके तलाक की अफवाहें शुरू हो गईं।
Image Source : Instagramअब सुनीता आहूजा अपने एक और खुलासे को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सुनीता आहूजा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें चर्चित रियेलिटी शो 'बिग बॉस' के लिए ऑफर मिला है।
Image Source : Instagramसुनीता आहूजा ने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में ये खुलासा किया और बताया कि उन्हें रियेलिटी शो का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया है।
Image Source : Instagramसुनीता का कहना है कि वह बिग बॉस में जाकर बाथरूम साफ नहीं करेंगी। वह ऐसा कोई काम नहीं कर सकतीं, इसलिए उन्होंने शो के लिए साफ-साफ शब्दों में मना कर दिया।
Image Source : Instagramसुनीता कहती हैं- 'मुझे बिग बॉस का ऑफर मिला था, मैंने मना कर दिया। वहां जाकर बाथरूम कौन साफ करेगा। मैं तो नहीं जा सकती भाई।'
Image Source : Instagram'ये मेरे बस की बात नहीं है। बिलकुल भी नहीं। इतना भी पैसे के लाले नहीं पड़े कि बिग बॉस में जाना पड़े। अपनी इज्जत अपने हाथ होती है। मेरी तो किसी से पटेगी भी नहीं।'
Image Source : Instagramसुनीता ने कहा कि वह किसी डांस या टॉक रियेलिटी शो में जा सकती हैं, लेकिन बिग बॉस में जाना उन्हें मंजूर नहीं है।
Image Source : Instagramउन्होंने कहा- 'हां ऐसा कोई शो हुआ, जैसे डांस या टॉक शो, वहं जज या होस्ट के तौर पर बुलाया जाए तो जा सकती हूं।'
Image Source : InstagramNext : संजय दत्त की बेटी का बदल गया पूरा लुक, इकरा की लेटेस्ट तस्वीर देख नहीं होगा यकीन