

'गुल्लक 4' आज ओटीटी प्लेटफार्म सोनी लिव पर रिलीज होगी है। सीरीज को लोगों से बहुत अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।
Image Source : Instagramसीरीज की कहानी और स्टार कास्ट के अलावा इसके मजेदार और रियलिस्टिक डायलॉग भी चर्चा में बने हुए हैं।
Image Source : Instagramकभी भाइयों के बीच खाटी-मीठी नोकझोंक देखने को मिलती है तो कभी मिडिल क्लास फैमिली की छोटी बड़ी प्रोब्लम दिखाई देती है।
Image Source : Instagramइन सबके बीच इस सीरीज में कुछ ऐसे डायलॉग सुनने को मिलते हैं जो दिल को छू लेते हैं। यहां देखें हिट डायलॉग्स की लिस्ट...
Image Source : Instagramअन्नू का एक डायलॉग है जिसमें वो कहते हैं, 'मम्मी खबरदार अगर खीर को किसी ने हाथ लगाया तो।' जिस पर छोटा बेटा अमन बड़े मजाकिया अंदाज में जवाब देता है, 'हां तो चम्मच से खाएंगे...हाथ नहीं लगाएंगे।'
Image Source : Instagramअन्नू: 'मम्मी फिर से वही... आलू डालके पीले चावल...' मम्मी: 'तेहरी बोलते हैं उससे...' अन्नू: 'तेहरी नहीं डिसएप्वाइंटमेंट बोलते हैं उससे'
Image Source : Xइस सीरीज का एक और मजेदार डायलॉग है जब अन्नू अपने भाई अमन से पूछता है, 'टांगों में दर्द हो रहा है क्या तुम्हारे? अमन: नहीं...क्यू? अन्नू हंसते हुए कहता है, 'वो आज कल तुम किसी बात में अपनी टांग नहीं अड़ा रहे हैं'
Image Source : Instagramमिश्रा जी अपने बेटा अन्नू को कहते हैं, लोगों का मुकाबला दुनिया से है और तुम्हारा घोड़ा से है। घोड़े खड़े-खड़े सो लेते हैं। तुम पढ़ते-पढ़ते सो लेते हो।'
Image Source : Xजब अन्नू को पहली सैलरी मिलती है तो पूरा परिवार बहुत खुश होता है। इस खुशी के मौके पर अन्नू अपने बड़े भाई अमन से कहता है की, 'हमारे पास तो पैसे नहीं हैं न। पैसे तो तुम्हें देने हैं। पहली बार सैलरी आई है। तुम्हारे छोटे भाई हैं, हमारे लिए भी तो कुछ सोचो।'
Image Source : InstagramNext : कंगना रनौत से पहले इन बॉलीवुड सितारों को पड़ चुका है पब्लिक में थप्पड़