

बाल कलाकार के रूप में 'वास्तु शास्त्र', 'माई फ्रेंड गणेशा', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'फूंक' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं ये एक्ट्रेस अब ओटीटी पर छाई हुई हैं।
Image Source : Instagram/@ahsaassy_उन्होंने मशहूर टीवी सीरियल 'क्राइम पेट्रोल सतर्क' में भी काम किया है। वह टेलीविजन शो जैसे 'देवों के देव... महादेव', 'ओए जस्सी' और 'एमटीवी फनाह' में भी दिखाई दी थीं।
Image Source : Instagram/@ahsaassy_हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अहसास चन्ना हैं। एक्ट्रेस अहसास ने 'कभी अलविदा ना कहना' में बतौर बाल कलाकार एक लड़के का किरदार निभाया था। इसमें उन्होंने शाहरुख खान के बेटा का रोल किया था।
Image Source : Instagram/@ahsaassy_अहसास चन्ना के पिता इकबाल सिंह चन्ना एक पंजाबी फिल्म निर्माता हैं, जबकि उनकी मां कुलबीर कौर बडेसरों एक टेलीविजन अभिनेत्री हैं।
Image Source : Instagram/@ahsaassy_अहसास चन्ना ने बहुत कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'वास्तु शास्त्र' से की थी, जिसमें उन्होंने सुष्मिता सेन के बेटे रोहन का किरदार निभाया था।
Image Source : Instagram/@ahsaassy_फिल्मों और टीवी सीरियल से धमाका कर चुकी अहसास चन्ना ओटीटी पर भी धूम मचा रही हैं। अहसास चन्ना ने 2018 में वेब सीरीज 'गर्ल्स हॉस्टल' से ओटीटी की दुनिया में एंट्री की थी, जिसमें उन्होंने ऋचा की भूमिका निभाई।
Image Source : Instagram/@ahsaassy_अहसास चन्ना को असली पहचान टीवीएफ के 'कोटा फैक्ट्री' से मिली। इसके बाद वह 'हॉस्टल डेज', 'द इंटर्न्स', 'क्लच', 'जुगाड़िस्तान', 'मॉडर्न लव मुंबई', 'मिसमैच्ड 2' और 'हाफ सीए' में दिखी थी।
Image Source : Instagram/@ahsaassy_अब अहसास चन्ना Half CA 2 में नजर आने वाली हैं जो 27 अगस्त, 2025 को अमेजन मिनी टीवी पर देख सकते हैं।
Image Source : Instagram/@ahsaassy_Next : बॉलीवुड के ये सितारे जोरों-शोरों से मनाते हैं गणेश चतुर्थी, गाजे-बाजे के साथ करते हैं बप्पा का स्वागत