नई गर्लफ्रेंड संग भक्ति में लीन हुए हार्दिक पांड्या, हनुमान जी के लिए किया हवन, पारंपरिक लुक में दिखीं माहिका

नई गर्लफ्रेंड संग भक्ति में लीन हुए हार्दिक पांड्या, हनुमान जी के लिए किया हवन, पारंपरिक लुक में दिखीं माहिका

Image Source : Instagram/@mahiekasharma

हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों ही हार्दिक ने दुनिया को अपनी नई गर्लफ्रेंड से रूबरू कराया था।

Image Source : Instagram/@mahiekasharma

अब हार्दिक ने सोशल मीडिया पर कुछ नई तस्वीरों की सीरीज साझा की, जिसमें हार्दिक अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ पूजा-पाठ में व्यस्त हैं।

Image Source : Instagram/@mahiekasharma

हार्दिक ने हाल ही में माहिका के साथ हनुमान जी की पूजा की और फिर हवन भी किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Image Source : Instagram/@mahiekasharma

इन तस्वीरों में हार्दिक और माहिका को पूजा में लीन देखा जा सकता है, इसके बाद दोनों साथ मिलकर हनुमान जी के लिए हवन करते हैं।

Image Source : Instagram/@mahiekasharma

फोटोज में हार्दिक और माहिका दोनों ही ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने जहां कुर्ता और धोती पैंट पहनी है, वहीं माहिका मैचिंग सूट में दिखाई दे रही हैं।

Image Source : Instagram/@mahiekasharma

अक्सर मॉडर्न लुक्स में नजर आने वालीं माहिका का सादगी भरा लुक फैंस को भी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर भी उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।

Image Source : Instagram/@mahiekasharma

जब से हार्दिक पांड्या ने माहिका के साथ अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया है, तभी से दोनों चर्चा में बने हुए हैं।

Image Source : Instagram/@mahiekasharma

इससे पहले दोनों की मालदीव वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो भी काफी चर्चा में थे। हार्दिक अपने बर्थडे पर गर्लफ्रेंड के साथ मालदीव वेकेशन पर गए थे।

Image Source : Instagram/@mahiekasharma

हार्दिक और माहिका अक्सर साथ में तस्वीरें-वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिसमें अपनी लव लाइफ की झलक दिखा कर वह फैंस का दिन बना देते हैं।

Image Source : Instagram/@mahiekasharma

Next : Bigg Boss 19: पिता के इस सवाल पर रो पड़ी अशनूर कौर, कहा- 'खाना नहीं खा...'