

टीवी के मशहूर एक्टर जिनका जेनिफर विंगेट से लेकर प्रणाली राठौड़ तक के साथ नाम जुड़ चुका है। वह कई दिनों से अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में बने हुए हैं।
Image Source : Instagram'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु बन दर्शकों को एक बार फिर अपना दीवाना बने चुके ये एक्टर किसी पहचान के मोहताज नहीं। राजन शाही का ये शो छोड़ने के बाद वह काफी दिनों तक विवादों में भी रहे हैं।
Image Source : Instagramहम बात कर रहे हैं टीवी जगत के सबसे पॉपुलर हैंडसम अभिनेताओं में से एक हर्षद चोपड़ा की। अभिनेता मोस्ट डिजायरेबल सितारों में से एक हैं जो किसी भी एक्ट्रेस के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस कर छा जाते हैं।
Image Source : Instagramऑन स्क्रीन एक्ट्रेस संग डेटिंग को लेकर चर्चा में बने रहने वाले हर्षद का उनकी कई को-एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ चुका है, लेकिन आज तक उन्होंने इस बारे में खुलकर बात नहीं की है।
Image Source : Instagramएकता कपूर द्वारा निर्देशित 'किस देश में है मेरा दिल' में हर्षद ने अदिति संग काम किया था, जिसके बार दोनों को कई बार साथ में देखा गया और उनके डेट करने की खबरें आने लगी।
Image Source : Instagram'बेपनाह' में हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट ने साथ में काम किया था। दोनों रियल लाइफ में बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उनकी खूबसूरत बॉन्ड देख सबी को लगा कि वो शादी करने वाले हैं। इसके बाद एक्टर ने इस बात को अफवाह का नाम दे दिया।
Image Source : Instagramइन दिनों हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ संग अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं, लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा ने कहा कि ये सब झूठ है, मैं और हर्ष सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
Image Source : Instagramटीवी शो 'ममता' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी और इस शो के बाद एक्टर ने कई टीवी शोज में काम किया। हर्षद चोपड़ा अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सीरियस रहते हैं।
Image Source : InstagramNext : हॉलीवुड सिंगर का चल रहा था कॉन्सर्ट, अचानक पहुंच गई बॉलीवुड एक्ट्रेस, चौंक गए फैन्स