बिग बी और शत्रुघ्न सिन्हा वाली इस फिल्म को साइन करने डर गई थीं हेमा मालिनी

बिग बी और शत्रुघ्न सिन्हा वाली इस फिल्म को साइन करने डर गई थीं हेमा मालिनी

Image Source : Instagram

'इंडियन आइडल 15' के मंच पर हेमा मालिनी नजर आईं। इस मंच पर उन्होंने कई पुराने किस्से सुनाए।

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस ने बताया कि वो अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा स्टारर फिल्म 'नसीब' को साइन करने घबरा रही थीं।

Image Source : Instagram

हेमा मालिनी ने मल्टी-स्टार कास्ट वाली फिल्म में शामिल होने को लेकर अपनी शुरुआती झिझक का खुलासा किया।

Image Source : Instagram

उन्होंने कहा, 'जब उन्होंने मुझे मल्टी-स्टार कास्ट फिल्म में रोल ऑफर किया तो मैं डर गई थी।'

Image Source : Instagram

हेमा मालिनी ने आगे कहा, 'इसके बाद कोई दिक्कत नहीं हुई। हमारा लक्ष्य एक साल के भीतर फिल्म को पूरा करना था, लेकिन सभी एक्टर व्यस्त थे।'

Image Source : Instagram

अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, रीना रॉय, अमजद अली खान, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज सितारे इस फिल्म में नजर आए थे।

Image Source : Instagram

हेमा मालिनी ने बताया कि ये सभी सितारे तो व्यस्त थे ही इसके अलावा सहायक कलाकार भी व्यस्त थे।

Image Source : Instagram

हेमा मालिनी ने कहा, 'ऐसे में कई दृश्यों को शूट करना बहुत मुश्किल था, सभी एक साथ आ ही नहीं पा रहे थे क्योंकि सभी कई और फिल्में भी शूट कर रहे थे।'

Image Source : Instagram

आगे एक्ट्रेस ने बताया, 'हमें यात्रा करनी थी, निर्माता और टीम की बदौलत हम बहुत अच्छे से कामयाब रहे और मुझे लगता है कि यह फिल्म एक साल में पूरी हो गई।'

Image Source : Instagram

Next : 'अभी तो जवानी शुरू हुई है', 70वें जन्मदिन पर बोले अनुपम खेर