

'हे बेबी' में अक्षय कुमार और विद्या बालन की ऑनस्क्रीन बेटी एंजल तो आपको याद ही होगी। आखिर इतनी क्यूट जो थी। हर कोई बच्ची की मासूमियत पर दिल हार बैठा था।
Image Source : Instagramएंजल का असल नाम जुआना सांघवी है। उन्होंने फिल्म में ये किरदार सिर्फ 17-18 महिने की उम्र ही निभाया था। अब 17 साल बाद उनका लुक पूरी तरह बदल गया है।
Image Source : Instagramअक्षय कुमार की ऑनस्क्रीन बेटी जुआना सांघवी अब बड़ी हो गई हैं। 20 साल की सांघवी आज भी उतनी ही क्यूट और मासूम हैं।
Image Source : Instagramहाल में ही दोस्तों के साथ एक क्लब में पार्टी करते हुए उनकी तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें लोगों को उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिला।
Image Source : Instagramबचपन की तरह ही जुआना सांघवी के चेहरे पर अब भी डिंपल पड़ता है। उन्हें आप लाइट ब्लू लाइनिंग ड्रेस में खिलखिलाकर हंसते देख सकते हैं।
Image Source : Instagramजुआना सांघवी वही क्यूट बच्ची हैं, जिनके लिए फरदीन खान ने स्मोकिंग छोड़ दी थी। इसका खुलासा उन्होंने एक एक्स पोस्ट में किया था।
Image Source : Instagramजुआना सांघवी को फिल्म में अक्षय कुमार, फरदीन खान और रितेश देशमुख तीनों का पूरा अटेंशन और प्यार मिला था। फिल्म की पूरी कहानी उन पर ही निर्भर थी।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया से भी जुआना दूर हैं और अब वो फिल्मों में भी नजर नहीं आती हैं। फिलहाल वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं।
Image Source : InstagramNext : किसी डीवा से कम नहीं हैं 'द कपिल शर्मा शो' फेम 'चंदू चायवाले' की खूबसूरत पत्नी