

बिग बॉस 13 का हिस्सा रहीं हिमांशी खुराना अब अपने हालिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए एक शख्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Image Source : Instagramहिमांशी ने इंडस्ट्री के एक शख्स पर लड़कियों को नए प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर ठगने और उनके पर्सनल डाटा का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों को इस शख्स से सावधान रहने की अपील की है।
Image Source : Instagramहिमांशा खुराना ने अपने पोस्ट में लिखा- 'पंजाबी इंडस्ट्री में एक मूर्ख इंसान है, जो बहुत ही घटिया और बेशर्म है। वो सभी कलाकारों के बीच घूमता है और उन्हें नए गानों और फिल्मों में काम दिलाने की बात कहता है।'
Image Source : Instagram'वह लोगों के पर्सनल डाटा का गलत इस्तेमाल करता है। वो मेरे बारे में भी कुछ समय से बातें कर रहा है। लोगों को गुमराह करता है कि जाने-माने पंजाबी कलाकार उसके कंट्रोल में हैं।'
Image Source : Instagram'मैंने उसे जाने कितनी ही बार नजरअंदाज किया, लेकिन वो नहीं बदला। मगर अब मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकती। एक लड़की ने मेरी टीम को इसे लेकर मैसेज भेजा था।'
Image Source : Instagram'अगर तुम ये पढ़ रहे हो तो याद दिला दूं कि तुमने अभी मेरे पैसे वापस नहीं किए हैं। मैंने अब तक तुमसे नहीं मांगे, क्योंकि मेरी फितरत ऐसी नहीं है। मैंने तुम्हें एक समय पर 10 लाख उधार दिए थे।'
Image Source : Instagram'तुम लोगों से कह रहे हो कि हिमांशी मेरी बात मानती है, तुम्हारी इतनी हैसियत नहीं है। याद है जब तुम लंदन में फंसे थे? तुम्हारे पास टिकट के पैसे नहीं थे। मैंने तुम्हारी मदद की थी।'
Image Source : Instagram'मेरी सभी कलाकारों से रिक्वेस्ट है कि इस शख्स से सावधान रहें। मैं तुम्हारा नाम लिखकर तुम्हे फालतू की फुटेज नहीं देना चाहती। तुम किसी दलाल से कम नहीं हो।'
Image Source : Instagramहिमांशी ने पोस्ट में इस शख्स की पहचान का खुलासा नहीं किया, लेकिन एक बात तो साफ जाहिर है कि एक्ट्रेस इस शख्स से खासी नाराज हैं।
Image Source : InstagramNext : ये हैं भारत की ये 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में