तीसरे स्टेज के कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस, जिम में बहा रहीं पसीना

तीसरे स्टेज के कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस, जिम में बहा रहीं पसीना

Image Source : Instagram

टीवी से ओटीटी की दुनिया में अपनी जगह बनाने वाली हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं।

Image Source : Instagram

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली हिना खान अपनी लाइफ और बीमारी से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं।

Image Source : Instagram

बीते एक साल से एक्ट्रेस कैंसर का इलाज करा रही हैं। इस दौरान वो अपने काम को भी जारी रखे हुए हैं।

Image Source : Instagram

मेहनत करने से पीछे नहीं हटने वाली हिना खान जिम में भी खूब पसीना बहा रही हैं। हाल में ही इसकी झलक उन्होंने दिखाई है।

Image Source : Instagram

हिना खान कैंस से जंग लड़ते हुए भी हर दिन जिम जा रही हैं। वो अक्सर अपने जिम गियर में एक्सरसाइज करते हुए तस्वीरें पोस्ट करती हैं।

Image Source : Instagram

हाल की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'चलते रहना बहुत मुश्किल है, खास तौर पर एक बड़ी सर्जरी के बाद, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे क्योंकि मैं एक हसलर हूं। यह बहुत कठिन काम है, दुआ प्लीज।'

Image Source : Instagram

हिना खान ने हाल में ही अपनी हेल्थ अपडेट साझा की थी और बताया था कि उनकी सर्जरी और कीमोथेरेपी के सेशन्स अब पूरे हो चुके हैं।

Image Source : Instagram

हिना खान ने खुलासा किया था कि वो अब एक अलग तरह का इलाज करा रही हैं। इस इलाज की प्रक्रिया को इम्यूनोथेरेपी कहते हैं।

Image Source : Instagram

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेमे हिना खान हाल ही में वेब सीरीज 'गृह लक्ष्मी' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो इवेंट्स में भी लगातार नजर आया करती हैं।

Image Source : Instagram

Next : इस 20 साल छोटी हीरोइन संग जमेगी सैफ अली खान की जोड़ी