

'कहो ना प्यार है' फिल्म 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म अब एक बार फिर से सिनेमाघरों रिलीज हो रही है। आज इस फिल्म को पूरे 25 साल हो गए हैं।
Image Source : Instagramसाल 2000 में आई इस फिल्म को जितना लोगों ने प्यार दिया था। उतना ही प्यार और क्रेज आज भी इस फिल्म के लिए है। ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की एक्टिंग आज भी फैंस के दिलों में राज करती है।
Image Source : Instagramऋतिक रोशन ने अपनी डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' की तैयारी के दौरान लिखे गए 27 साल पुराने नोट्स को अपने इंस्ट्राग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है।
Image Source : Instagramऋतिक रोशन ने अपने नोट्स की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अपनी पहली फिल्म कहो ना प्यार है के लिए एक एक्टर के तौर पर तैयारी कर रहा था। मुझे याद है मैं कितना घबराया हुआ था।'
Image Source : Instagramऋतिक ने आगे लिखा, 'मैं अभी भी फिल्म शुरू कर रहा हूं। मुझे इन्हें शेयर करते हुए शर्म आ रही है, लेकिन इंडस्ट्री में 25 साल रहने के बाद मुझे लगता है कि मैं इसे संभाल सकता हूं।'
Image Source : xऋतिक ने इसके आगे लिखा, 'अच्छी चीजें भी होती है और बुरी भी, यही दस्तूर है और ये प्रोसेस ऐसे ही चलेगा।'
Image Source : Instagramएक्टर ने बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा, 'थैंकफुल होने के लिए इतना कुछ। इसके लिए थैंकफुल होना जरूरी है। अभी तो बहुत कुछ करना बाकी है।'
Image Source : Instagramऋतिक ने इसी कड़ी में आगे लिखा, ''कहो ना प्यार है' की यह 25वीं सालगिरह है। और केवल एक चीज जिसका मैं जश्न मनाना चाहता हूं और वो मेरी इस रफ किताब में लिखी हुई बातें हैं। बस एक वो चीज है, जिससे मैं राहत महसूस कर रहा हूं और वो है लचीलापन का सबूत।'
Image Source : Instagramआखिर में उन्होनें लिखा, 'पहले पेज के अंत में लिखा है एक दिन...लेकिन वो अंत कभी नहीं आया...या हो सकता है अंत आया भी हो लेकिन मैं कुछ और चीजों की तैयारी में था तो नजरअंदाज कर गया।'
Image Source : InstagramNext : संगम नगरी से हैं भैया! बॉलीवुड में बजा प्रयागराज के इन सॉलिड सितारों का डंका