

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर अच्छा दिखने का प्रेशर होता है। फिर वो चाहे कोई एक्टर हो एक्ट्रेस या फिर इनके परिवार का सदस्य। अपने लुक्स को बेहतर बनाने के लिए कई सेलिब्रिटीज ने बोटोक्स और कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया है, इनमें ऋतिक की बहन सुनैना का नाम भी शामिल है।
Image Source : Instagramऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने हाल ही में इस पर खुलकर बात की, जबकि ज्यादातर स्टार्स इसके बारे में बात करने से कतराते हैं।
Image Source : Instagramसुनैना रोशन ने हाल ही में अपने लुक्स को सुधारने और झुर्रियों को दूर करने के लिए बोटोक्स और फिलर्स लेने की बात कुबूली है।
Image Source : Instagramपिंकविला के साथ बातचीत में फिल्ममेकर राकेश रोशन की बेटी और ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने माना कि उन्होंने अपने लुक्स को सुधारने के लिए बोटोक्स का सहारा लिया है।
Image Source : Instagramसुनैना ने बताया कि उन्होंने अपना 15 किलो वजन कम किया है, जिसके चलते उनके चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगी थीं। ऐसे में उन्होंने बोटोक्स का सहारा लिया।
Image Source : Instagramसुनैना ने इसी दौरान ये भी बताया कि कैसे लोग उन्हें उनकी आंखों के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल करते थे।
Image Source : Instagramसुनैना ने कहा- 'मैंने बोटोक्स कराया है, फिलर्स भी लिए हैं। अगर कोई इंसान ये करना चाहते है तो ये पूरी तरह से उसका फैसला है। इस पर दूसरे लोगों को कमेंट करने का कोई अधिकार नहीं है।'
Image Source : Instagram'हर कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट लेता है और इसे मानने में कुछ गलत नहीं है। ये बहुत ही साफ है कि हर कोई ये कर रहा है। अगर आपको इससे अच्छा महसूस होता है तो इसमें बुराई नहीं है।'
Image Source : Instagramसुनैना आगे कहती हैं- 'वजन कम करने के चलते मेरा चेहरा ढीला पड़ गया था। ऐसा लगने लगा कि धीरे-धीरे यह बिखर जाएगा। तब मैंने धीरे-धीरे चेहरे के लिए ट्रीटमेंट लेना शुरू किया।'
Image Source : InstagramNext : 'महाभारत' की द्रौपदी 34 साल बाद दिखती हैं ऐसी, बदलाव देख नहीं होगा यकीन