

इब्राहिम अली खान जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं और अब ये कोई सीक्रेट नहीं रह गया है। स्टारकिड जल्द ही करण जौहर के प्रोडक्शन तले बनने जा रही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
Image Source : Instagramहाल ही में करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह इब्राहिम अली खान को लॉन्च करने वाले हैं।
Image Source : Instagramअब इब्राहिम अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट शर्टलेस फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेड पर लेटे मुस्कुरा रहे हैं।
Image Source : Instagramफोटो शेयर करते हुए स्टारकिड ने कैप्शन में लिखा- 'हंस रहा हूं, क्योंकि मैं आप सबको अपनी फिल्म की पहली झलक दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता।'
Image Source : Instagramइब्राहिम की इस फोटो पर खूब कमेंट आ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जिसके कमेंट की चर्चा है वह हैं पलक तिवारी, जिनके एक कमेंट ने पूरी लाइमलाइट लूट ली है।
Image Source : Instagramइब्राहिम की शर्टलेस फोटो पर रिएक्शन देते हुए पलक तिवारी ने कई स्टार आई इमोटिकोन्स के जरिए रिएक्शन दिया, जो आमतौर पर एक्साइटमेंट जाहिर करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
Image Source : Instagramदरअसल, लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि इब्राहिम और पलक एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है।
Image Source : Instagramपलक और इब्राहिम को अक्सर साथ देखा जाता है। दोनों को 2022 में पहली बार साथ देखा गया था, जिसके बाद इनकी डेटिंग की चर्चा शुरू हुई थी।
Image Source : Instagramइसके बाद दोनों एक कॉन्सर्ट में साथ देखे गए और फिर अक्सर दोनों को साथ देखा जाने लगा। ऐसे में फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : दो बार टूटी शादी, सच्चे प्यार की तलाश में पहुंची पाकिस्तान, 46 साल की एक्ट्रेस का ये है हाल