

हर बार की तरह फिल्म प्रड्यूसर रमेश तौरानी ने इस साल भी फिल्मी सितारों के लिए दिवाली पार्टी रखी।
Image Source : Designइस पार्टी में तमाम सेलेब्स ने एक से बढ़कर एक आउटफिट में शिरकत की, तो आइए एक-एक करके नजर डालते हैं पार्टी में शामिल हुए सितारों के लुक पर।
Image Source : Viral Bhayaniसबसे पहले शुरूआत करते हैं बाॅलीवुड के भाईजान यानि कि सलमान खान से जो इस पार्टी में येलो कलर की शर्ट के साथ बेज कलर की पैंट पहनकर पहुंचे थे।
Image Source : Viral Bhayaniवहीं दिवाली पार्टी के लिए कैटरीना कैफ के लुक ने पूरी लाइमलाइट ही लूट ली।
Image Source : Viral Bhayaniकैटरीना कैफ इस पार्टी में अकेली ही पहुंची थीं, लेकिन उनका लुक अकेले ही सबपर भारी पड़ा। इस पार्टी के लिए एक्ट्रेस फ्लोरल प्रिंट का ब्राउन लहंगा कैरी किया था। जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत दिख रही थीं।
Image Source : Viral Bhayaniबॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नुशरत भरुचा इस पार्टी में ऑरेन्ज कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने लहंगे को अपने डीप नेक ब्लाउज के साथ कैरी किया हुआ था।
Image Source : Viral Bhayaniसंजय कपूर अपनी पत्नी महीप कपूर और बेटी शनाया कपूर के साथ पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान शनाया ने लहंगा पहना हुआ था, उनकी मम्मी ने लाल रंग का सूट और पापा संजय कपूर ने ग्रीन रंग का कुर्ता कैरी किया हुआ था।
Image Source : Viral Bhayaniरितेश और जेनिलिया ने सफेद रंग के आउटफिट में ट्विनिंग कर रखी थी। जेनिलिया ने जहां सफेद टॉप के साथ लहंगा कैरी किया हुआ था तो रितेश ने भी ऑफ व्हाइट रंग का शेरवानी लुक कैरी किया था।
Image Source : Viral Bhayaniसोहा अली खान और कुणाल खेमू पार्टी में ट्रेडिशनल लुक में पहुंचे थे
Image Source : Viral Bhayaniरमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा ब्लैक कुर्ता और ऊपर से स्टडेड जैकेट पहने काफी हैंडसम नजर आए।
Image Source : Viral Bhayaniवहीं इस पार्टी में वरुण धवन लाइट ग्रीन कलर का कुर्ता पहने ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी कूल दिखे।
Image Source : Viral Bhayaniएक्ट्रेस हुमा कुरैशी पार्टी में मल्टी कलर का सूट पहनकर पहुंची थी।
Image Source : Viral Bhayaniआयुष्मान खुराना इस पार्टी में ट्रेडिशनल लुक में पहुंचे। ग्रे कलर का कुर्ता पजामा पहने वो काफी कूल दिखे।
Image Source : Viral Bhayaniअनिल कपूर ने इस पार्टी के लिए फ्लोरल कुर्ता पजामा पहना था, जिसमें वो हमेशा की ही तरह झक्कास दिख रहे थे।
Image Source : Viral Bhayaniबॉलीवुड की मशहूर जोड़ी कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट इस दिवाली पार्टी में शरीक होने के लिए साथ में पहुंचे थे। कृति ने ग्रे कलर का लहंगा पहना हुआ था और पुलकित सम्राट ने ब्लैक कलर क कुर्ता कैरी किया हुआ था।
Image Source : Viral BhayaniNext : 'वीर की अरदास वीरा' की एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी का बदला लुक, ग्लैमरस अवतार पर हार बैठेंगे दिल