15 अगस्त को रिलीज हुई इन फिल्मों ने की थी धांसू कमाई, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे कई रिकॉर्ड

15 अगस्त को रिलीज हुई इन फिल्मों ने की थी धांसू कमाई, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे कई रिकॉर्ड

Image Source : Insta/@saitejathumuluru, @thejohnabraham

15 अगस्त का दिन भारत की जनता के लिए बहुत खास होता है और हर कोई अलग-अलग तरीके से आजादी का जश्न मनाते हैं। ऐसे में सिनेमा प्रेमी के लिए कई फिल्में रिलीज होती है जो उन्हें एंटरटेन करती है।

Image Source : Instagram/@ajaydevgn

ऐसे में एंटरटेनमेंट के शौकीन लोगों के लिए मेकर्स फिल्में रिलीज करते हैं, जिनमे से कुछ सुपरहिट साबित होती हैं तो वहीं कुछ फ्लॉप हो जाती है। इस लिस्ट में पहला नाम 'शोले' है।

Image Source : Instagram/@saitejathumuluru

अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी की 'शोले' आज से 50 साल पहले 15 अगस्त 1975 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस 3 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 35 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि, रिलीज के कुछ दिनों बाद फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।

Image Source : Instagram/@saitejathumuluru

सलमान खान की 'तेरे नाम' भी 15 अगस्त 2003 को रिलीज हुई थी। सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म ने उस साल बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। भारत में इसने उस वक्त 19.59 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Image Source : Instagram/@bhumika_chawla_t

रणबीर कपूर की 'बचना ए हसीनों' भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म का इंडिया में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 36.57 करोड़ था।

Image Source : Instagram/@pharsfilm

सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'एक था टाइगर' ने बॉक्स ऑफिस पर 198.78 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 320 करोड़ था।

Image Source : Instagram/@yrf

2018 में 15 अगस्त के दिन जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' रिलीज हुई थी, जिसका बजट करीब 45 करोड़ रुपये था। इसका भारत में नेट कलेक्शन 90.39 करोड़ रुपये रहा था। वर्ल्डवाइड मूवी ने 121 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Source : Instagram/@thejohnabraham

2014 में रोहित शेट्टी की 'सिंघम रिटर्न्स' आई थी, जिसने दुनिया भर में 216 करोड़ की कमाई की थी। यह स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई।

Image Source : Instagram/@ajaydevgn

2019 में रिलीज हुई 'मिशन मंगल' भारत के मंगलयान मिशन की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसे इसरो ने 2013 में लॉन्च किया था। इसने दुनिया भर में 290 करोड़ की कमाई की थी और यह उस वक्त स्वतंत्रता दिवस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

Image Source : Instagram/@akshaykumar

Next : कुछ ज्यादा ही बोल्ड थी ये 8 फिल्में, नहीं पचा सका सेंसर बोर्ड, कर दिया बैन