जल्द वापसी करेगा 'इंडियाज गॉट टैलेंट', जानें दिल्ली में कब और कहां हो रहा ऑडिशन

जल्द वापसी करेगा 'इंडियाज गॉट टैलेंट', जानें दिल्ली में कब और कहां हो रहा ऑडिशन

Image Source : Instagram

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन इंडियाज गॉट टैलेंट का ऑन-ग्राउंड ऑडिशन शुरू करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत दिल्ली से होगी।

Image Source : Instagram

ये ऑडिशन शनिवार 20 जुलाई 2025 को होंगे। ऑडिशन का स्थान भी तय किया जा चुका है।

Image Source : Instagram

सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 10, द्वारका, दिल्ली में ऑडिशन लिए जाएंगे, जो सुबह 8 बजे से शुरू होंगे।

Image Source : Instagram

यह भारत का ऐसा इकलौता मंच है जो हर उम्र और हर क्षेत्र के टैलेंट को मंच देता है। अब जल्द ही ये एक बार फिर वापसी करने वाला है।

Image Source : Instagram

चाहे डांस हो, सिंगिंग, जादू, ऐक्रोबैटिक्स या कुछ अलग हटकर करने वाले एक्ट, यह मंच हर उस इंसान, जोड़ी, तिकड़ी या ग्रुप के लिए खुला है।

Image Source : Instagram

प्रतिभागियों से कहा गया है कि वे अपनी पहचान का कोई भी सही दस्तावेज और परफॉर्मेंस में इस्तेमाल होने वाला सामान साथ लाएं।

Image Source : Instagram

ऑडिशन सभी भारतीय लोगों के लिए खुले हैं और बच्चों को अपने मां-बाप या अभिभावक के साथ आना जरूरी है।

Image Source : Instagram

'इंडियाज गॉट टैलेंट' में कौन से जज नजर आएंगे और ये कब से प्रीमियर होगा इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है।

Image Source : Instagram

Next : 6 फिल्म फेयर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म, IMDB पर भी तगड़ी रेटिंग